CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Big Break : कवर्धा में फिर बवाल, युवक की संदिग्ध मौत पर भड़के ग्रामीण, एक घर को किया आग के हवाले, SP से धक्का मुक्की, गांव में तनाव के चलते 400 फोर्स तैनात, 40 ग्रामीण हिरासत में

CG Big Break : कवर्धा में फिर बवाल, युवक की संदिग्ध मौत पर भड़के ग्रामीण, एक घर को किया आग के हवाले, SP से धक्का मुक्की, गांव में तनाव के चलते 400 फोर्स तैनात, 40 ग्रामीण हिरासत में

By Newsdesk Admin
15/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज बड़ा बवाल हो गया है। यहां एक युवक की आत्महत्या के बाद भड़के ग्रामीणों ने हत्या के शक में एक परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी अभिषेक पल्लव को बंधक बनाने के प्रयास और धक्का-मुक्की की खबर है। जिसके बाद गांव में बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। मामले में पुलिस ने 40 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

आपको बता दें कि मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले युवक शिव कुमार साहू का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। युवक का पड़ोसियों के साथ पुराना विवाद था। पड़ोसियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने के शक में ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने पड़ोसी के घर में आग लगा दी। आग की जद में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। घटना के दौरान घर में कोई था या नहीं अभी इसकी अभी पुख्ता पुष्टि नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक पल्लव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव के अंदर दाखिल होने से रोक दिया। एसपी के साथ ग्रामीणों ने झूमाझटकी की। इस झूमाझटकी में 8 पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। तकरीबन 40 ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। 400 से ज्यादा जवानों को गांव में तैनात किया गया है।

Pollution Control Crackdown: प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्ती, 15 यूनिट्स की बिजली कटी
Illegal Land Lease : अवैध पट्टों पर दर्ज नाम विलोपित, 5.764 हेक्टेयर भूमि दोबारा सरकारी खाते में दर्ज
Raipur Ganesh Jhanki : रायपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब…पौराणिक कथाओं और आधुनिक झलकियों से सजी गणेश विसर्जन यात्रा…
Fertilizer Queue Death : खाद की कतार और खुले आसमान तले रात गुजार रही महिला की मौत
SARTHAK-PDS Phase-2 approved : खाद्य सुरक्षा और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?