CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Saraipali Rice Mill Action : धान खरीदी में बड़ा खेल उजागर, 61 हजार बोरा धान की कमी, राइस मिल सील

Saraipali Rice Mill Action : धान खरीदी में बड़ा खेल उजागर, 61 हजार बोरा धान की कमी, राइस मिल सील

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
Saraipali Rice Mill Action
Saraipali Rice Mill Action

सीजी भास्कर, 15 जनवरी। धान खरीदी (Saraipali Rice Mill Action) और भंडारण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा राइस मिलों का सतत भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरायपाली विकासखंड अंतर्गत बालोदिया राइस मिल में की गई जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। भौतिक सत्यापन में राइस मिल में 61,203 बोरा धान की कमी पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मिल परिसर में उपलब्ध संपूर्ण धान एवं चावल के स्टॉक को जब्त कर लिया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के नेतृत्व में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने राइस मिल (Saraipali Rice Mill Action) का विस्तृत भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान राइस मिल परिसर में 2328 क्विंटल चावल, जो कि 4656 बोरों के बराबर है, तथा 37,759.6 क्विंटल धान, यानी 94,399 बोरा भौतिक रूप से उपलब्ध पाया गया। जबकि अभिलेखों के अनुसार इससे कहीं अधिक मात्रा में धान का स्टॉक दर्ज था। दस्तावेजों और भौतिक उपलब्धता में भारी अंतर पाए जाने पर प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए कार्रवाई की।

भारी मात्रा में धान की कमी सामने आने के बाद राइस मिल में मौजूद धान और चावल (Saraipali Rice Mill Action) के संपूर्ण स्टॉक को जब्त कर लिया गया है। जब्ती की यह कार्रवाई आगामी कानूनी प्रक्रिया और विस्तृत जांच के अधीन रखी गई है। प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि धान की यह कमी किस स्तर पर और किन कारणों से हुई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में धान खरीदी, भंडारण और परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले राइस मिल संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसानों के धान और सरकारी संसाधनों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tantric Exploitation Case: 1.5 साल की कैद, तंत्र-मंत्र का डर और दरिंदगी—भिलाई की युवती की खौफनाक दास्तान
Baranwapara Safari Booking : बारनवापारा अभ्यारण्य में जंगल सफारी, स्टे और टिकट अब ऑनलाइन
Supreme Court Baby Swap Case: रायपुर के अस्पतालों पर बच्चा बदलने के आरोप में FIR दर्ज
Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव में कैलाश खेर, हंसराज रघुवंशी, आदित्य नारायण और भूमि त्रिवेदी बिखेरेंगे सुरों का जादू
कांकेर: पुलिस ने पांच लोगों को नक्सली बताकर हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने किया विरोध…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक हुए नाराज
Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक रिकेश सेन नाराज़, बोले- बिना सूचना बरसात में कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, देखिए VIDEO

भिलाई के सुपेला रावणभाठा में 40 से अधिक…

Chhattisgarh guest lecturers protest
Chhattisgarh guest lecturers protest : ‘हरियाणा-MP में सुविधाएं, CG में क्यों नहीं?’ अतिथि व्याख्याताओं का सवाल

Chhattisgarh guest lecturers protest

Mahasamund school protest
Mahasamund school protest : स्कूल में ताला, छठे दिन भी हड़ताल पर बच्चे

Mahasamund school protest

Jagdalpur hospital negligence
Jagdalpur hospital negligence : बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में बदहाल व्यवस्था

Jagdalpur hospital negligence

Mahasamund Gambling Raid
Mahasamund Gambling Raid : जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

Mahasamund Gambling Raid

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?