CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Literature Festival : शब्दों से सजेगा मंच, विचारों की गूंज के साथ रायपुर में शुरू होगा तीन दिन का उत्सव

Raipur Literature Festival : शब्दों से सजेगा मंच, विचारों की गूंज के साथ रायपुर में शुरू होगा तीन दिन का उत्सव

By Newsdesk Admin 22/01/2026
Share
Raipur Literature Festival
Raipur Literature Festival

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में 23 जनवरी से तीन दिवसीय साहित्य उत्सव का आयोजन किया (Raipur Literature Festival) जा रहा है। इस आयोजन का भव्य उद्घाटन राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

साहित्य उत्सव में राज्य और देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, पत्रकारों, कवियों और रचनाकारों की भागीदारी रहेगी। आयोजन स्थल पर राष्ट्रीय पुस्तक मेला, ओपन टैलेंट मंच, इंगेजमेंट जोन, पेंटिंग कार्यशाला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ फूड जोन की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि साहित्य के साथ सांस्कृतिक माहौल भी जीवंत बना रहे।

मुख्य मंडप प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की स्मृति में तैयार (Raipur Literature Festival) किया गया है। इसके अलावा विभिन्न मंडपों में साहित्यिक परिचर्चाएं, विचार गोष्ठियां और संवाद सत्र आयोजित होंगे, जिनमें समकालीन विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

उत्सव के पहले दिन समकालीन महिला लेखन, डिजिटल साहित्य, कविता की नई दिशा, जनजातीय विमर्श और पुरातत्व जैसे विषयों पर सत्र होंगे। सांस्कृतिक संध्या में अभिनेता मनोज जोशी द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘चाणक्य’ आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आगामी दो दिनों में साहित्य, मीडिया, फिल्म, कला और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विविध विषयों पर संवाद और परिचर्चाएं (Raipur Literature Festival) होंगी। आयोजकों का उद्देश्य साहित्य को केवल मंच तक सीमित न रखकर आम लोगों तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को रचनात्मक संवाद से जोड़ना है।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 22/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?