CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Funding Case : राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ा मामला, हाईकोर्ट ने नक्सल फंडिंग आरोपी को जमानत से किया इंकार

Naxal Funding Case : राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ा मामला, हाईकोर्ट ने नक्सल फंडिंग आरोपी को जमानत से किया इंकार

By Newsdesk Admin
24/01/2026
Share
Naxal Funding Case
Naxal Funding Case

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नक्सल फंडिंग से जुड़े एक गंभीर मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज (Naxal Funding Case) कर दी है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि ट्रायल अंतिम चरण में है और मामला राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, ऐसे में जमानत देना उचित नहीं है।

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता की भूमिका सह-आरोपियों के समान है, जिनकी जमानत पहले ही खारिज की जा चुकी है। ऐसे मामलों में अदालत को अत्यधिक सतर्कता बरतनी होती है, विशेषकर जब आरोप यूएपीए जैसे गंभीर कानून के अंतर्गत दर्ज हों।

प्रकरण थाना मदनवाड़ा, जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी में वर्ष 2024 में दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि नक्सलियों द्वारा उपलब्ध कराए गए धन से ट्रैक्टर और ट्रॉली खरीदी (Naxal Funding Case) गई थी। नक्सली फंड से 7.50 लाख रुपये नकद देकर बैंक खाते के माध्यम से भुगतान किया गया और बाद में यह वाहन नक्सली गतिविधियों में उपयोग के लिए सौंप दिया गया।

याचिकाकर्ता मोहन गावड़े पर आरोप है कि उसने नक्सल फंड से खरीदी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कर नक्सलियों की सहायता की। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि उसे झूठा फंसाया गया है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया कि 26 गवाहों की गवाही हो चुकी है, जिनमें से किसी ने भी उसके खिलाफ प्रत्यक्ष बयान नहीं दिया।

राज्य सरकार की ओर से जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा गया कि यह मामला सीधे तौर पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जुड़ा है। सह-आरोपियों को पहले ही राहत नहीं (Naxal Funding Case) दी गई है और ट्रायल अंतिम चरण में पहुंच चुका है, इसलिए जमानत का कोई आधार नहीं बनता।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यूएपीए मामलों में जमानत तभी दी जा सकती है, जब प्रथम दृष्टया आरोपों में कोई ठोस आधार न हो, जो इस मामले में नहीं पाया गया। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी की अनुपस्थिति पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए डीजीपी को निर्देश दिए कि ट्रायल कोर्ट में संबंधित अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। निर्देशों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Train Viral Video : ट्रेनों में किन्नरों के वायरल वीडियो से मचा बवाल, दो गुटों का विवाद पहुंचा थाने
Pendra Accident : चलते-चलते धू-धू कर जल उठी स्कॉर्पियो, धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी, टला बड़ा हादसा
Vaishali Nagar BLO Appreciation: विधायक रिकेश सेन ने सभी 293 बूथ लेवल अधिकारियों को दी बधाई, कहा—“आपकी निष्ठा सम्मान की पात्र”
राजभवन के दरबार हॉल का नया नाम : अब कहलाएगा ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’
कोरबा में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?