CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्वच्छता श्रृंगार योजना में पात्र महिला समूहों को सार्वजनिक लॉटरी कर दी जाए संचालन की जिम्मेदारी, दुर्ग कलेक्टर को पार्षद पियूष ने लिखा पत्र

स्वच्छता श्रृंगार योजना में पात्र महिला समूहों को सार्वजनिक लॉटरी कर दी जाए संचालन की जिम्मेदारी, दुर्ग कलेक्टर को पार्षद पियूष ने लिखा पत्र

By Newsdesk Admin
20/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। वार्ड 38 जोन-1 के पार्षद पियूष मिश्रा ने कलेक्टर दुर्ग को पत्र लिखकर स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत संचालित सुलभ शौचालय संचालन महिला एवं स्व सहायता समूहों को सार्वजनिक लॉटरी के माध्यम से किए जाने की मांग की है।

श्री मिश्रा ने कलेक्टर को दिए पत्र में बताया है कि नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा विगत 2-3 माह पूर्व स्वच्छता श्रृंगार योजना के अंतर्गत नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के संचालन एवं रखरखाव कार्य हेतु महिला समितियों एवं स्व सहायता समूह के द्वारा आवेदन मंगाये गये थे, जिसमें विभिन्न समितियों/समूहों द्वारा आवेदन किए गए। नगर निगम द्वारा तय जॉच उपरान्त पात्र पाए गए समूहों के संबंध में आज तक सुलभ शौचालय संचालन का कोई भी निर्णय नहीं हुआ है।पार्षद पियूष मिश्रा ने कहा कि ऐसा ज्ञात हुआ है कि महापौर परिषद् द्वारा कुछ अपनी समितियों को चुनकर उन्हे 10 से 15 की संख्या में सुलभ शौचालय संचालन देने की तैयारी है, जिससे शेष पात्र महिला समितियों/समूह इस कार्य से वंचित हो जायेंगे और महिलाओं को कार्य देने की योजना विफल हो जायेगी।

उन्होंने कलेक्टर को सौंपे पत्र में नियमानुसार नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता श्रृंगार योजना के अंतर्गत जितने भी सुलभ शौचालय हैं, जितने समूह निगम द्वारा जांच उपरान्त पात्र हैं, उन सभी समूहों को सार्वजनिक लॉटरी निकाल कर सुलभ संचालन कार्य दे दिया जाए। उन्होंने लॉटरी निकालते समय सभी पार्षदों, पात्र महिला समूहों को सूचना दिया जाने की भी मांग शासन प्रशासन से की है।

रामनवमी पर दीपका में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा और भंडारे से दिया एकता का संदेश
जाति पूछ कर एंट्री, फिर पुलिस से भिड़े, यादव समाज का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर बवाल
भिलाई में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी का फोड़ा सिर, सास ने बीच बचाव कर छुड़वाया, बहू के साथ पहुंची थाना, FIR दर्ज
Chhattisgarh Investment Growth : 33 हजार करोड़ के प्रस्तावों से 10,532 नए रोजगार, CM विष्णुदेव साय का बड़ा एलान
CJP Abhijeet Dipke Statement : 37 दिनों के आंदोलन के बाद समर्थकों का जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gausul Azam Committee
Gausul Azam Committee : मोहम्मद अय्यूब पारेख को मिली गौसुल आजम कमेटी की कमान, नदीम मेमन महासचिव

छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की बैठक 31 अगस्त…

Kedar Kashyap Statement
Kedar Kashyap Statement : तस्करी पर केदार कश्यप का बड़ा बयान- CBI करेगी जांच, कांग्रेस बोली- विभाग की लापरवाही जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के मामले पर सरकार…

ED Raid Chhattisgarh
ED Raid Chhattisgarh : बलरामपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई को लेकर हलचल…

Old Coins Found
Old Coins Found : अकलतरा में मकान की नींव से निकलीं पुरानी मूर्तियां और सिक्के, 1818 के ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्के ने बढ़ाया रहस्य

बाना में मकान की नींव के लिए खुदाई…

Wife Murder Case
Wife Murder Case : पत्नी की हत्या के बाद हादसे का रूप देने की कोशिश, कोर्ट ने पति को सुनाई उम्रकैद

हत्या कर उसे हादसा या आत्महत्या का रूप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?