CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs NZ T20 Series : तीन मैच, तीन शिकस्त और अब बड़ा फैसला… भारत के खिलाफ न्यूज़ीलैंड ने बदला स्क्वॉड

IND vs NZ T20 Series : तीन मैच, तीन शिकस्त और अब बड़ा फैसला… भारत के खिलाफ न्यूज़ीलैंड ने बदला स्क्वॉड

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share
IND vs NZ T20 Series
IND vs NZ T20 Series

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। भारत के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में लगातार तीन हार झेलने के बाद न्यूज़ीलैंड ने अपने स्क्वॉड से दो खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। चौथे टी20 से पहले युवा तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क और ओपनिंग बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन को टीम से बाहर कर दिया गया है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

24 वर्षीय क्रिस्टियन क्लार्क ने नागपुर में पहले टी20 के जरिए अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में 40 रन देकर एक विकेट (IND vs NZ T20 Series) जरूर लिया, लेकिन उनका प्रदर्शन टीम को कोई खास बढ़त नहीं दिला सका। वहीं ओपनर टिम रॉबिन्सन ने उसी मैच में 15 गेंदों पर 21 रन बनाए, मगर भारतीय गेंदबाजी के सामने वह भी दबाव नहीं झेल पाए। नागपुर का वह मुकाबला न्यूज़ीलैंड को 48 रन से गंवाना पड़ा था।

इन दोनों खिलाड़ियों की जगह पहले ही विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट और अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी को स्क्वॉड में शामिल किया जा चुका है। इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड के लिए राहत की बड़ी खबर यह है कि वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ऑलराउंडर जेम्स नीशम और एक्सप्रेस पेसर लॉकी फर्ग्यूसन भी टीम कैंप से जुड़ चुके हैं।

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि भारत दौरे पर मौजूद टी20 स्क्वॉड से क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को रिलीज कर दिया (IND vs NZ T20 Series) गया है। बयान में यह भी कहा गया है कि जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सिफर्ट टीम के साथ जुड़ चुके हैं, जबकि फिन एलन गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में टीम से जुड़ेंगे और वह सिर्फ पांचवें टी20 में उपलब्ध रहेंगे।

इस सीरीज में न्यूज़ीलैंड को भारत के खिलाफ भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे टी20 में भारत ने 209 रनों का विशाल लक्ष्य 16 ओवर पूरे होने से पहले ही हासिल कर लिया था, जो टी20 इतिहास के सबसे तेज 200 से अधिक रन के चेज़ में शामिल है। इससे पहले गुवाहाटी में भारत ने 154 रनों का लक्ष्य मात्र 10 ओवर में हासिल कर लिया था, जो 60 गेंदों के भीतर पूरा किया गया दूसरा 150+ रन का लक्ष्य रहा।

अब न्यूज़ीलैंड की नजर बाकी बचे मैचों में वापसी करने और वर्ल्ड कप से पहले सही टीम कॉम्बिनेशन तलाशने पर होगी। अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से टीम को संतुलन मिलने की उम्मीद (IND vs NZ T20 Series) की जा रही है।

न्यूज़ीलैंड की अपडेटेड टी20 टीम में मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, बेवन जैकब्स और फिन एलन शामिल हैं।

पाकिस्तान से तनाव के बीच शांति की नसीहत पर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- ‘भारत को किसी के दबाव में…’
मनरेगा कांड के बाद अब राशन कार्ड मामला…क्रिकेटर शमी की बहन की ग्राम प्रधान सास फिर फंसीं, जांच के दिए गए आदेश
Chhattisgarh Budget Session 2047 Vision: अभिभाषण में ‘Viksit Chhattisgarh 2047 Vision’ की रोडमैप, बस्तर-नक्सल नीति पर साफ संदेश
Delhi–Mumbai Expressway accident: तेज रफ्तार ने छीनी पांच जिंदगियां, रतलाम में खाई में गिरी कार; दिल दहला देने वाला सीन
Hardik Pandya Tricolor Complaint Pune : वर्ल्ड कप जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में, तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए पुणे में शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

Raipur Car Stunt Viral Video
Raipur Car Stunt Viral Video : रील के लिए तेज रफ्तार कार पर स्टंट

Raipur Car Stunt Viral Video :वायरल वीडियो को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?