CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tantra Mantra Fraud : तंत्र-मंत्र से रुपये बढ़ाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी का खुलासा; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Tantra Mantra Fraud : तंत्र-मंत्र से रुपये बढ़ाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी का खुलासा; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
10/02/2026
Share
Tantra Mantra Fraud
Tantra Mantra Fraud

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। राजधानी रायपुर के थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के जरिए (Tantra Mantra Fraud) रकम कई गुना बढ़ाने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित रूस्तम कुर्रे, निवासी साहूपारा गुढ़ियारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुपेला भिलाई निवासी राहुल भारती ने उसकी मुलाकात एक कथित तांत्रिक मयंक दास से कराई। आरोपियों ने तंत्र विद्या के जरिए रुपये 100 गुना करने का दावा करते हुए उसे अपने झांसे में लिया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कार्यालय में पूजा-पाठ का नाटक कर पीड़ित से नकद राशि (Tantra Mantra Fraud) ली और बदले में नोटों से भरा हुआ बताकर एक झोला थमा दिया। कुछ देर बाद जब पीड़ित को संदेह हुआ और उसने झोला खोला, तो उसमें नकली कागज व बेकार नोट निकले, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल भारती और मयंक दास को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3.50 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये आंकी (Tantra Mantra Fraud) गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र, चमत्कार या रुपये बढ़ाने जैसे दावों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Vikram 1 : देश के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में पहुँचाने वाली टीम में शामिल रहे भिलाई के अजिंक्य ने बढ़ाया मान, बधाइयों का तांता, Video
Interstate Ganja Smuggling Bust : ओडिशा–महाराष्ट्र कॉरिडोर पर बड़ी चोट, 68.50 लाख का गांजा जब्त; 8 तस्कर धराए
Farm Medicine Center : किसानों के लिए खुशखबरी….! जन औषधि केंद्र की तरह खुलेगा ‘फसल औषधि केंद्र’
भिलाई में ‘धार्मिक कार्य’ के लिए कांग्रेस ने 800 फीट जमीन दी थी और शांतिदूतों ने 6 एकड़ पर बेजा कब्जा कर तान दिया ‘करबला’ 🔵 “आप कहते रहिए कि भाजपा कुछ नहीं करती, भाजपा सरकारें यह भी करती हैं” – पंकज झा
8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से बढ़ेगी सैलरी, HRA में भी होगा बड़ा इजाफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

Job Fraud in Chhattisgarh
Job Fraud in Chhattisgarh : नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी, वर्दी दिखाकर युवाओं को फंसाया

Job Fraud in Chhattisgarh : पुलिस के मुताबिक…

Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन
Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन

रायपुर में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों के पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?