CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Land Diversion Fee Pending : डायवर्सन शुल्क की वसूली पर ब्रेक, 10 साल में 8 करोड़ का बकाया; बड़े बकायादारों पर कार्रवाई नदारद

Land Diversion Fee Pending : डायवर्सन शुल्क की वसूली पर ब्रेक, 10 साल में 8 करोड़ का बकाया; बड़े बकायादारों पर कार्रवाई नदारद

By Newsdesk Admin
14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। पिछले एक दशक से राजधानी में डायवर्सन शुल्क की वसूली लगभग (Land Diversion Fee Pending) ठप पड़ी है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 8 करोड़ रुपये का डायवर्सन शुल्क बकाया है, लेकिन वसूली के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी कर औपचारिकता निभाई जा रही है। सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण लोग हर साल देय डायवर्सन शुल्क जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे, जिससे सरकार को लगातार करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस साल भी तहसील कार्यालयों की ओर से 2000 से अधिक बकायादारों को नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि बीते 10 से 15 वर्षों में डायवर्सन शुल्क नहीं देने वालों पर न तो जमीन जब्ती की कार्रवाई की गई और न ही निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई। इसी वजह से नोटिस को लोग गंभीरता से नहीं लेते और भुगतान टालते रहते हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि बड़े बकायादारों की सूची में अस्पताल संचालक, राइस मिलर, निजी स्कूल, पेट्रोल पंप संचालक और नए उद्योग लगाने वाले उद्योगपति (Land Diversion Fee Pending) शामिल हैं। इन लोगों ने कृषि भूमि का उपयोग आवासीय या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए बदलवा लिया, लेकिन इसके बाद लगने वाला वार्षिक डायवर्सन शुल्क वर्षों से जमा नहीं किया।

सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि भारी बकाया होने के बावजूद जमीनों की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री बेरोकटोक जारी है। राजस्व विभाग और पंजीयन विभाग के बीच कोई ऐसा समन्वित सॉफ्टवेयर नहीं है, जिससे यह पता चल सके कि संबंधित जमीन पर कितना डायवर्सन शुल्क बकाया है। कई मामलों में नोटिस मिलने के बाद जमीन बेच दी जाती है और जिम्मेदारी नए खरीदार पर डाल दी जाती है।

राजस्व विभाग का कहना है कि इस खामी को दूर करने के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिससे डायवर्सन आवेदन के समय ही बकाया राशि की जानकारी सामने आ जाएगी। शुल्क जमा किए बिना अब भूमि उपयोग परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि फिलहाल यह सिस्टम ट्रायल मोड में है और पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है।

नियमों के अनुसार, कृषि भूमि का लैंड यूज बदलने के बाद हर साल डायवर्सन शुल्क जमा करना (Land Diversion Fee Pending) अनिवार्य है। शुल्क नहीं देने की स्थिति में प्रशासन जमीन का उपयोग पुनः पूर्व स्थिति में ला सकता है या निर्माण कार्य पर रोक लगा सकता है। बावजूद इसके, अब तक ऐसी सख्त कार्रवाई का कोई ठोस उदाहरण सामने नहीं आया है।

प्रशासन का दावा है कि सभी तहसीलदारों को बकाया वसूली तेज करने और बार-बार नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वालों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में डायवर्सन शुल्क की वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।

Criminal proceedings stayed after settlement with bank : कारोबारी को बड़ी राहत
Heroin worth Rs 10 lakh seized in Chhattisgarh : महिला तस्कर गिरफ्तार
BSP Iron Theft : बदरुद्दीन कुरैशी ने PM, CM और विधायक रिकेश को लिखा पत्र, उच्चस्तरीय जांच की मांग
Naxal IED Recovery : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिले 3-3 किलो के IED बम
Supreme Court Rejects Plea on Baswaraju Cremation: माओवादी नेता के परिजनों को बड़ा झटका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी
Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री एआई मिशन (Chhattisgarh AI…

Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर
Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर

ट्रैफिक डायवर्जन (Raipur Traffic Alert) के चलते कुछ…

PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे
PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे

अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि…

Shyam Baba Temple
Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन

राजधानी में श्याम भक्तों के लिए एक और…

Land Dispute
Land Dispute : पुश्तैनी जमीन के लिए 68 साल के किसान की लंबी लड़ाई, फर्जी सीमांकन का आरोप, ढाई साल से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

क्षेत्र में अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर 68…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?