CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर

Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर

By Newsdesk Admin
17/09/2026
Share
Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर
Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर

सीजी भास्कर, 17 सितंबर : राजधानी में आज दो बड़े आयोजनों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह इंडोर स्टेडियम में श्रमिक सम्मेलन और शाम को शंकर नगर क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान का कार्यक्रम होगा। ट्रैफिक डायवर्जन (Raipur Traffic Alert) के चलते कुछ प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और कई मार्गों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

Contents
  • शाम 7 बजे होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
  • इन रास्तों से बदला जाएगा ट्रैफिक
  • ये 4 सड़कें रहेंगी प्रतिबंधित
  • यहां होगी बस और कारों की पार्किंग
  • 500 से ज्यादा जवान संभालेंगे यातायात
  • श्रमिक सम्मेलन के लिए बसों का रूट तय
  • चारपहिया वाहनों के लिए यहां पार्किंग

 

यह भी पढ़ें :  PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे

 

शाम 7 बजे होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्री, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की है।

 

यह भी पढ़ें : Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन

 

इन रास्तों से बदला जाएगा ट्रैफिक

तेलीबांधा थाना तिराहा से तेलीबांधा चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को तेलीबांधा थाना तिराहा से वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा।

कटोरा तालाब की ओर से मरीन ड्राइव जाने वाले वाहनों को कटोरा तालाब चौक से डायवर्ट किया जाएगा। शंकर नगर की ओर से भारत माता चौक होते हुए मरीन ड्राइव जाने वाले वाहनों को अनुपम नगर चौक से दूसरी दिशा में भेजा जाएगा।

शास्त्री चौक से भगत सिंह चौक होते हुए मरीन ड्राइव जाने वाले वाहनों को शास्त्री चौक से वैकल्पिक मार्ग दिया जाएगा। कटोरा तालाब-इनकम टैक्स कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनों को इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से डायवर्ट किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Land Dispute : पुश्तैनी जमीन के लिए 68 साल के किसान की लंबी लड़ाई, फर्जी सीमांकन का आरोप, ढाई साल से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

 

ये 4 सड़कें रहेंगी प्रतिबंधित

कार्यक्रम के दौरान निम्न मार्गों पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी—

  • भगत सिंह चौक से खजाना चौक तक।
  • भगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडरब्रिज तक।
  • भगत सिंह चौक से तेलीबांधा चौक तक।
  • आनंद नगर चौक से भारत माता चौक और कटोरा तालाब चौक तक।

रूट बंद (Raipur Traffic Alert) होने के कारण इन इलाकों में आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

 

यह भी पढ़ें : Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश

 

यहां होगी बस और कारों की पार्किंग

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इनमें गॉस मेमोरियल ग्राउंड, मल्टी लेवल पार्किंग आंबेडकर चौक, ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग, शांति नगर विमतारा रोड, सूर्य नमस्कार केनाल रोड और बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

 

500 से ज्यादा जवान संभालेंगे यातायात

कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के 500 से अधिक अधिकारी और जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा थानों का पुलिस बल और अन्य अधिकारी भी ड्यूटी पर रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस तैनाती (Raipur Traffic Alert) के चलते प्रमुख चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें : Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

 

श्रमिक सम्मेलन के लिए बसों का रूट तय

इंडोर स्टेडियम में होने वाले श्रमिक सम्मेलन के लिए आने वाली बसों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किया गया है।  पचपेड़ीनाका चौक की ओर से आने वाली बसें पचपेड़ीनाका चौक, सिद्धार्थ चौक, टिकरापारा पुलिस लाइन सिग्नल गेट, परिक्रमा पथ, बुद्धेश्वर चौक होते हुए इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगी। श्रमिकों को उतारने के बाद बसों को महाराजाबंद तालाब के किनारे पार्क कराया जाएगा। भाटागांव चौक की ओर से आने वाली बसें भगत सिंह चौक, टिकरापारा, चांदनी चौक, बूढ़ा तालाब परिक्रमा पथ, कैलाशपुरी ढाल और बुद्धेश्वर चौक होते हुए इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगी।

 

यह भी पढ़ें : Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

 

चारपहिया वाहनों के लिए यहां पार्किंग

श्रमिक सम्मेलन में आने वाले चारपहिया वाहनों के लिए सप्रे शाला मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करें और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें।

 

यह भी पढ़ें : Chakradhar Samaroh 2026 : चक्रधर समारोह में आज सजेगी शास्त्रीय नृत्य और लोक संस्कृति की रंगारंग महफिल

 

 

Online Cricket Betting Raid: कोहका कॉलोनी के घर से चल रहा था सट्टा, पुलिस की दबिश में आरोपी धराया
CG News 🛑 5 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा दे ठग लिए थे 3 लाख 🛑 दो साल से फरार कंपनी डॉयरेक्टर पुलिस गिरफ्त में
A massive fire caused trouble at Kudargarh Devi Dham : अगरबत्ती से भड़की लपटों ने ज्योति कलश भवन को लिया चपेट में
पुलिस विभाग में 4 ASP, 44 DSP समेत 48 अधिकारियों का जम्बों तबादला आदेश जारी…देखिये…कौन कहां गया..
OP Choudhary Speech : छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर बोले ओपी चौधरी, अब ‘विकसित भारत 2047’ का हिस्सा बनेगा हमारा राज्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग
B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ में बीएड प्रवेश प्रक्रिया (B.Ed Admission 2026)…

Councillor Resignation
Councillor Resignation : पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, विकास कार्यों को लेकर जताई नाराजगी, संगठन में मची हलचल

पुसौर नगर पंचायत में भाजपा के 8 पार्षदों…

Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम
Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम

लंबे समय से अधूरे पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?