CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Airport Recruitment : मां महामाया एयरपोर्ट में संविदा भर्ती की अगली प्रक्रिया शुरू, इंटरव्यू और कौशल परीक्षा की तिथि तय

Ambikapur Airport Recruitment : मां महामाया एयरपोर्ट में संविदा भर्ती की अगली प्रक्रिया शुरू, इंटरव्यू और कौशल परीक्षा की तिथि तय

By Newsdesk Admin
18/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 फरवरी | सरगुजा संभाग के युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी अहम सूचना सामने आई है। मां महामाया एयरपोर्ट में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में प्रवेश (Ambikapur Airport Recruitment) कर चुकी है। प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी करने के बाद प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है, जिसके बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची के आधार पर साक्षात्कार और कौशल परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।

Contents
  • इन पदों के लिए 9 मार्च को इंटरव्यू
  • असीस्टेंट ग्रेड-3 के लिए 10 मार्च को कौशल परीक्षा
  • असीस्टेंट एग्जीक्यूटिव पद निरस्त, फिर से होगा विज्ञापन

नोडल अधिकारी के अनुसार, 23 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। कुल सात आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका परीक्षण कर समाधान (Ambikapur Airport Recruitment) किया गया। इसके पश्चात चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के एक पद के लिए 13 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं, अकाउंटेंट के एक पद के लिए छह अभ्यर्थी चयन सूची में शामिल हैं, जबकि असीस्टेंट ग्रेड-3 के एक पद के लिए 149 अभ्यर्थी पात्र घोषित किए गए हैं।

इन पदों के लिए 9 मार्च को इंटरव्यू

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर और अकाउंटेंट पद से संबंधित अभ्यर्थियों को 9 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय, मां महामाया एयरपोर्ट में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज सत्यापन के लिए साथ लाने होंगे। दस्तावेज जांच के उपरांत साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

असीस्टेंट ग्रेड-3 के लिए 10 मार्च को कौशल परीक्षा

असीस्टेंट ग्रेड-3 पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 10 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में आयोजित (Ambikapur Airport Recruitment) की जाएगी। यह केंद्र शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास, गांधी चौक, अंबिकापुर में स्थित है। अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

असीस्टेंट एग्जीक्यूटिव पद निरस्त, फिर से होगा विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि असीस्टेंट एग्जीक्यूटिव पद के लिए प्राप्त आवेदन संख्या अपर्याप्त रही और निर्धारित भर्ती नियमों के अनुरूप आवश्यक अनुभव न होने के कारण चयन समिति ने उक्त पद की प्रक्रिया निरस्त कर दी है। हालांकि, इस पद के लिए पुनः विज्ञापन जारी किया जाएगा।

बताया गया है कि यदि पात्रता में किसी प्रकार की छूट दी जाती है तो उसकी सूचना 25 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अद्यतन सूचना के आधार पर पुनः आवेदन कर सकेंगे।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अवसर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी करने का आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है, वहीं अभ्यर्थियों को समय और दस्तावेज संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

A young man climbed a tower due to the insistence of his two wives : शराब के नशे में 50 फीट ऊपर पहुंचा
AAP leader accused of rape : वोटर आईडी देने के बहाने युवती को बनाया शिकार
Wild Bison Poaching Chhattisgarh : अर्जुनी परिक्षेत्र में गौर का शिकार, वनरक्षक को डीएफओ ने किया निलंबित
Chhattisgarh Tehsildar Strike Case : विधायक बनाम तहसीलदार विवाद में 500 से ज्यादा अफसर हड़ताल पर
Election Commission Notice : छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग ने इस पार्टी को भेजा नोटिस, इस तारीख को होगी सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Auto QR Code Registration
Raipur Auto QR Code Registration : अब QR Code बताएगा ऑटो चालक की पूरी कुंडली!

सीजी भास्कर, 07 जून :  राजधानी रायपुर ने…

Chhattisgarh Urban Development Projects
Chhattisgarh Urban Development Projects : 834 करोड़ मंजूर, विकास काम ठप! फाइलों में कैद शहरों के सपने

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ के शहरों…

Anurag Kashyap’s ‘Bandar’ gets off to a slow start : दूसरे दिन भी 1 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म

सीजी भास्कर, 07 जून। मुंबई। निर्देशक अनुराग कश्यप…

Bhilai death news : भिलाई के प्रतिष्ठित व्यवसायी का अहमदाबाद में हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

भिलाई के शारदा पारा कैंप-2 स्थित प्रकाश आटा…

Smart feature of Google Photos : अब फोटो शेयरिंग होगी ऑटोमैटिक

सीजी भास्कर, 07 जून। आज के डिजिटल दौर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

नक्सलियों ने दिया युद्धविराम का संकेत, सरकार से मांगा साथ; गृहमंत्री बोले- बंदूक का जवाब बंदूक से…

10/04/2025
High Performer Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

High Performer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, LEADS 2025 में बना ‘हाई परफॉर्मर’ राज्य

15/05/2026
Bangladeshi infiltrators
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

Bangladeshi infiltrators : बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्ती बरतेगी साय सरकार, हर जिले में बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स

11/05/2025
PMEGP Success Story
छत्तीसगढ़

PMEGP Success Story : सरकारी नौकरी की दौड़ छोड़ी, स्वरोजगार से बदली किस्मत

18/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?