CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाजपा मंडल अध्यक्ष के जवान बेटे ने किया Suicide, बीटेक का था स्टूडेंट, केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

भाजपा मंडल अध्यक्ष के जवान बेटे ने किया Suicide, बीटेक का था स्टूडेंट, केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

By Newsdesk Admin
29/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के 22 वर्षीय बेटे ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक युवक बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।‌ राजस्थान के अलवर से यह मामला सामने आया है। अलवर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के 22 वर्षीय बेटे ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और वह छुट्टियों में घर आया था। इस दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, वहीं इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

आपको बता दें कि मृतक केशव नगर के मंडल अध्यक्ष का बेटा है। इस घटना के बाद अलवर शहर में होने वाले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर मरच्यूरी भिजवाया है। इस मामले में अरावली विहार थाना के सब इंस्पेक्टर का कहना है कि करीब सुबह 8 बजे थाने पर सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर में खुदकुशी कर ली है। इस सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक गौरव सैनी (22 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सैनी ने अज्ञात कारणों के चलते खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है।

मृतक के पिता राजेंद्र सैनी भाजपा के केशव नगर के मंडल अध्यक्ष हैं। वहीं इस घटना की सूचना लगते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उपस्थित हो गई। ऐसे में इस दुःखद घटना पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष के पुत्र की मृत्यु की खबर के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार 29 सितम्बर को होने वाले उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।

CISF जवानों को शिव अर्पण समिति तो लायंस क्लब भिलाई पिनाकल ने BSF के भाईयों को बांधा रक्षा सूत्र 🟠 तिलक लगा उतारी आरती, मिठाई खिला बांधी राखी 🟢 धूमधाम से मना असीम स्नेह और कर्तव्यबोध का त्यौहार “रक्षाबंधन”
BJP worker accuses wife and party leader of having an affair : रिसॉर्ट में पकड़े जाने का दावा
Chain Snatching Case  : 20 ग्राम की चेन कोर्ट पहुंची सिर्फ 15 ग्राम की, पुलिसिया जांच पर उठे सवाल
Congress MP Rahul Gandhi :  राहुल की सालभर में गई राजनैतिक यात्रा, रैलियां और मीटिंग
गैरेज के सामने पार्किंग करने से मना करने पर मारपीट:रायपुर में नाबालिग समेत 5 लड़कों ने किया हमला, युवक को मारा चाकू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND vs ENG
IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ क्यों ‘एक्स फैक्टर’ बन जाते हैं अक्षर पटेल! ये 5 रिकॉर्ड बताते हैं खास कनेक्शन

सीजी भास्कर, 15 जुलाई :  भारतीय ऑलराउंडर अक्षर…

CG Assembly Monsoon Session
CG Assembly Monsoon Session : तीसरे दिन सदन में बाघों के शिकार से प्रिंटिंग घोटाले तक घिरेगी सरकार

सीजी भास्कर, 15 जुलाई :  छत्तीसगढ़ विधानसभा के…

Bilaspur Train Derailment
Bilaspur Train Derailment : रेलवे ट्रैक पर छोड़ा JCB बकेट, मालगाड़ी डिरेल, 10 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : बिलासपुर के करगी रोड…

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए समय रैना, वायरल वीडियो से बढ़ीं डेटिंग की अटकलें

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा…

Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक हुए नाराज
Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक रिकेश सेन नाराज़, बोले- बिना सूचना बरसात में कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, देखिए VIDEO

भिलाई के सुपेला रावणभाठा में 40 से अधिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?