CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

By Newsdesk Admin
06/03/2026
Share

सीजी भास्कर 6 मार्च कोरबा। Well Accident Korba : बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पानी निकालते समय एक महिला का पैर फिसल गया और वह सीधे करीब 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे में 38 वर्षीय चंदा देवी साह की मौत हो गई। घटना के समय उनकी दो बेटियां पास ही मौजूद थीं, जिन्होंने मां को कुएं में गिरते देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगीं।

Contents
  • चीख-पुकार सुनकर जुटे लोग, रस्सी और सीढ़ी से निकाला बाहर
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
  • परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थीं चंदा देवी
  • पुलिस ने शुरू की जांच

चीख-पुकार सुनकर जुटे लोग, रस्सी और सीढ़ी से निकाला बाहर

परिजनों और आसपास के लोगों ने बच्चियों की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से काफी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि जब तक उन्हें बाहर लाया गया, तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए बालको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थीं चंदा देवी

पुलिस के अनुसार मृतक चंदा देवी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उनके पति लंबे समय से लकवाग्रस्त हैं और उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी चंदा देवी के कंधों पर ही थी। वह बालको चौक के पास मूंगफली बेचकर अपने परिवार का गुजर-बसर करती थीं और छह बेटियों का पालन-पोषण कर रही थीं।

पुलिस ने शुरू की जांच

बालको थाने में पदस्थ एएसआई इमरान खान ने बताया कि घटना के समय महिला की दोनों बेटियां वहीं मौजूद थीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बलौदाबाजार ब्रेकिंग : जिला प्रशासन और पुलिस की सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी 🛑 जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी ने 55 संदिग्ध मामले किए सूचीबद्ध 🔵 पुलिस विभाग ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया आपराधिक मामला
राज्य स्तरीय अबेकस और मानसिक अंकगणित प्रतियोगिता में यूसीमास रिसाली का बेहतर प्रदर्शन, चेतस कौशल तेजांस बने चैम्पियन
Sushasan Tihar Kabirdham : जमीन पर भोजन, जमीन पर फैसला, मुख्यमंत्री साय ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी
Raipur Minor Rape Case : दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Worker Death
Bhilai Worker Death : पुरानी भिलाई में काम के दौरान भारी लोहे की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक इकाई…

Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर
Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर

Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों…

Heart Attack Treatment : सरकारी अस्पताल में हार्ट अटैक की महंगी दवाएं और इंजेक्शन निशुल्क
Heart Attack Treatment : सरकारी अस्पताल में हार्ट अटैक की महंगी दवाएं और इंजेक्शन निशुल्क

हार्ट अटैक के उपचार में इस्तेमाल होने वाली…

PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते
PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते

पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर ने शिक्षा और…

Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर
Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर

छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश (Chhattisgarh Tourism Investment) को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?