CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh High Court Legal : बिलासपुर हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट की नई नियुक्तियां, एक साल के लिए संविदा पर देंगे सेवाएं

Chhattisgarh High Court Legal : बिलासपुर हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट की नई नियुक्तियां, एक साल के लिए संविदा पर देंगे सेवाएं

By Newsdesk Admin
08/03/2026
Share
Chhattisgarh High Court Legal
Chhattisgarh High Court Legal

सीजी भास्कर, 08 मार्च। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर में लीगल असिस्टेंट के पद पर नई नियुक्तियों का आदेश (Chhattisgarh High Court Legal) जारी किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को संविदा आधार पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति एक वर्ष की निश्चित अवधि के लिए की गई है और उन्हें प्रतिमाह 30 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

जारी आदेश में बताया गया है कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पूरी तरह संविदात्मक होगी और यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में विधिक सहायकों की भर्ती योजना-2023 के प्रावधानों के अनुसार लागू होंगी।

रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया (Chhattisgarh High Court Legal) गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित वचन पत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही उन्हें 10 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करना होगा।

कार्यभार ग्रहण करते समय उम्मीदवारों को जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी शारीरिक फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

इन अभ्यर्थियों का हुआ चयन

हाई कोर्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार शौम्या राठौर (न्यू चांगोराभाटा, रायपुर), हन्नी वर्मा (पंडरी, रायपुर), अदिति कुर्रे (रिवर व्यू कॉलोनी, कोनी, बिलासपुर), सतवंत सिंह (भैंसबोड़, दोंदी, जिला बालोद) और चित्रेशा कुर्रे (अग्रोहा सोसायटी, रायपुरा, रायपुर) को लीगल असिस्टेंट के पद पर नियुक्त (Chhattisgarh High Court Legal) किया गया है। इन अभ्यर्थियों को उच्च न्यायालय के विभिन्न कानूनी कार्यों में सहयोग देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और तय अवधि तक वे अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Mukhyamantri Naunihal Scholarship : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, श्रमिकों के बच्चों के लिए आवेदन की आख़िरी तारीख 31 दिसंबर
हाईकोर्ट का फैसला: लंबे समय तक सहमति से बना रिश्ता दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं..
Green Eco-friendly Fireworks : धमतरी से देशभर में गूंजेगी ग्रीन आतिशबाजी, दिवाली होगी स्वच्छ और सुरक्षित
NH-30 Cash Seizure  : कार में भरकर ले जा रहा था 65 लाख कैश! पुलिस पूछताछ में फंसा कारोबारी
महिला से मारपीट और लूट: कपड़े फाड़े, सोने की चेन छीनी, घर में घुसकर तोड़फोड़…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?