CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Police Special Campaign : रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर पुलिस की सख्ती, 10 दिनों में 614 चालकों पर कार्रवाई, कई लग्जरी कारें जब्त

Raipur Police Special Campaign : रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर पुलिस की सख्ती, 10 दिनों में 614 चालकों पर कार्रवाई, कई लग्जरी कारें जब्त

By Newsdesk Admin
09/03/2026
Share
Raipur Police Special Campaign
Raipur Police Special Campaign

सीजी भास्कर, 09 मार्च। राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान (Raipur Police Special Campaign) शुरू किया है। पिछले 10 दिनों में शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाते हुए पुलिस ने 614 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। इन सभी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

Contents
  • एक दिन में पकड़े गए 86 नशे में ड्राइवर
  • सड़क हादसों पर रोक के लिए अभियान
  • नागरिकों से पुलिस की अपील

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। यातायात पुलिस की टीम लगातार देर रात तक चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

एक दिन में पकड़े गए 86 नशे में ड्राइवर

अभियान के तहत 8 मार्च 2026 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने यहां 6 अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों (Raipur Police Special Campaign) की जांच की। इस दौरान 86 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान कई लग्जरी गाड़ियां भी पुलिस के शिकंजे में आईं, जिनमें ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारें शामिल हैं।

सड़क हादसों पर रोक के लिए अभियान

पुलिस के अनुसार रायपुर में हर साल करीब 600 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है। इनमें से कई मामलों में दुर्घटनाओं का मुख्य कारण नशे में वाहन चलाना होता है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का फैसला किया है।

नागरिकों से पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और तेज रफ्तार से भी परहेज (Raipur Police Special Campaign) करें। सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

पुलिस ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में भी शहर में इसी तरह के सघन चेकिंग अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

School Monitoring System : पहले दिन अनुपस्थित 35 शिक्षकों का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर डीईओ ने वेतन कटौती के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 16 नए केस मिले:अंबिकापुर में दो मेडिकल स्टाफ समेत 5 संक्रमित, रायपुर में अब तक 81 मरीज पॉजिटिव
घर के नीचे निकला नाग-नागिन का परिवार, एक साथ 35 सांप मिलने से गांव में मचा हड़कंप
Baby Elephant Death Case : जंगल में मिला बेबी एलिफेंट का शव, मौत को लेकर उलझन में वन विभाग
Vishnu Deo Sai Raipur Event : सिटी गैस क्रांति की शुरुआत, CM विष्णुदेव साय ने दी हरित ऊर्जा को रफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?