CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP को बड़ा ही करारा झटका : Leader Madhavi Latha Arrested, लोकसभा में ओवैसी को दी थी टक्कर, सिकंदराबाद में जमकर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

BJP को बड़ा ही करारा झटका : Leader Madhavi Latha Arrested, लोकसभा में ओवैसी को दी थी टक्कर, सिकंदराबाद में जमकर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

By Newsdesk Admin
14/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। हैदराबाद में ओवैसी को टक्कर देने वाली भाजपा नेत्री माधवी लता को गिरफ्तार कर लिया गया है। माधवी ने लोकसभा चुनाव 2024 में असदुद्दीन ओवैसी को टक्कर दी थी। माधवी लता सिकंदराबाद के मंदिर में हुई तोड़फोड़ के खिलाफ धरना दे रही थीं। तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।‌

गौरतलब हो कि दुर्गा पूजा में विसर्जन के बाद देश की कई जगहों से लगातार बुरी खबर सामने आ रही है। बहराइच के बाद अब तेलंगाना के सिकंदराबाद में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। मंदिर में तोड़फोड़ के खिलाफ धरना दे रहे लोगों में बीजेपी नेता माधवी लता भी शामिल थीं। तेलंगाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए माधवी लता को गिरफ्तार कर लिया है। माधवी लता की गिरफ्तारी के बाद मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया है। उनके समर्थकों ने सिंकदराबाद में हंगामा शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि सिकंदराबाद के मुथ्यालम्मा मंदिर में कथित तौर पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कई लोगों का आरोप है कि अज्ञात शख्स ने मंदिर में घुसकर पवित्र मूर्ति को खंडित कर दिया है। आरोपी ने मंदिर को भी अपवित्र किया है। स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला पूरे इलाके में आग की तरह फैल गया। कई लोगों ने इस घटना के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना देने वाले लोगों में बीजेपी नेता माधवी लता भी मौजूद थीं।

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने मंदिर का दौरा करते हुए प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर सामुदायिक मतभेद बढ़ाना चाहते हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। वो यहां चोरी करने नहीं आया था बल्कि हिंदू समाज को नीचा दिखाने आया था। हैदराबाद में यह घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दो दिन पूर्व 12 अक्टूबर को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। दुर्गा पूजा के पंडाल में एक शख्स ने दुर्गा माता की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपी के पास घर नहीं था और वो बहुत भूखा था। इसलिए खाने की तलाश में वो पंडाल में घुस गया और प्रसाद देने की कोशिश कर रहा था, तभी पंडाल में मौजूद मूर्ति गलती से खंडित हो गई।

खूनी खेला… जेल से बाहर आए परमजीत उर्फ Gulla को गोलियों से भून डाला, तीरथ सिंह हत्याकांड में था आरोपी
TS Singh Deo Screening Committee :  कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, टीएस सिंहदेव बने तमिलनाडु–पुडुचेरी के चेयरपर्सन
रीवा से इंदौर जा रही बस पर अज्ञात बाइक सवारों की पत्थरबाजी, एक यात्री की मौत चालक घायल
SSP ने पुलिस महकमे में की बड़ी सर्जरी, सब इंस्पेक्टर सहित ढाई सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की निकाली Transfer लिस्ट, अपराध पर नकेल कसने व्यापक तबादला, देखिए सूची…
कटनी में नर्मदा नहाने गईं दो सगी बहनों सहित चार बालिकाएं डूबीं, दो की मौत..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी

(Chhattisgarh Urban Development Projects)

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच

Dongargarh Parikrama Path Project

Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए

Major changes in Raipur Municipal Corporation

Gold Silver Price Drop : ग्राहकों को बड़ी राहत; निवेशकों की बढ़ी सतर्कता

Gold Silver Price Drop

Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना

Father Kills Self With Kids

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?