CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सड़क निर्माण में देरी पर हाईकोर्ट सख्त,प्रक्रिया के नाम पर जनता को परेशान नहीं किया जा सकता

सड़क निर्माण में देरी पर हाईकोर्ट सख्त,प्रक्रिया के नाम पर जनता को परेशान नहीं किया जा सकता

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल 2026 |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़कों की खराब स्थिति और निर्माण कार्य में देरी को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कहा कि प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं के नाम पर आम जनता को लंबे समय तक परेशान नहीं किया जा सकता।

अदालत ने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में देरी सीधे तौर पर लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित करती है। शहर की खराब सड़कों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी की ओर से स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 44.59 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं। पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक 15.37 किलोमीटर सड़क के लिए टेंडर जारी किया गया है, जिसकी अंतिम तारीख 4 मई निर्धारित है। वहीं देवकीनंदन चौक से महामाया चौक तक सड़क निर्माण के लिए भी टेंडर प्रक्रिया जारी है।

निगम प्रशासन की ओर से शपथ पत्र में बताया गया कि कुछ हिस्सों में सड़क डामरीकरण और बिजली खंभों की शिफ्टिंग का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल कुछ क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने और पेड़ों के प्रत्यारोपण का कार्य जारी है।

हाईकोर्ट ने नगर निगम कमिश्नर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अगली सुनवाई से पहले विस्तृत प्रगति रिपोर्ट और कार्य पूरा करने की समय-सीमा बताने के निर्देश दिए हैं। साथ ही औद्योगिक विकास से जुड़े मामलों में सीएसआईडीसी और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया है।

तोमर ब्रदर्स के ऑफिस पर चला बुलडोजर: सूदखोरी और धमकी के धंधे का अड्डा ढहा
Raipur Abhanpur Road Accident : लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Chhattisgarh Naxal Encounter : गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 10 नक्सली ढेर; 1 करोड़ का इनामी कमांडर मोडेम बालकृष्ण मारा गया
Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा तस्करी, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Durg Rape Murder Death Sentence : भतीजी से रेप-मर्डर के दोषी चाचा को फांसी: डेढ़ साल बाद आया फैसला, कन्या पूजन के दिन की थी वारदात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार
Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार

एंटी-पोचिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों…

Ganeshotsav Security
Ganeshotsav Security : त्योहारों के बीच नंदिनी पुलिस अलर्ट, रात में पंडालों और बाजारों में गश्त तेज

गणेशोत्सव, तीज पर्व और विश्वकर्मा जयंती के चलते…

Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक
Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Sixer Record) ने वैभव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?