CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युवक की हत्या: पैसों के विवाद के बाद दोस्तों संग रची साजिश, गमछे से गला घोंटा, फिर पार्टी कर मिटाए सबूत

युवक की हत्या: पैसों के विवाद के बाद दोस्तों संग रची साजिश, गमछे से गला घोंटा, फिर पार्टी कर मिटाए सबूत

By Newsdesk Admin
14/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अगस्त |

Contents
  • पैसों के लेनदेन से शुरू हुआ विवाद
  • ऐसे दिया वारदात को अंजाम
  • सबूत मिटाने की कोशिश और जश्न
  • पुलिस की कार्रवाई

रायपुर, छत्तीसगढ़।
राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक युवक की उसी के दोस्त ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मर्डर के बाद आरोपियों ने शराब और मछली की दावत उड़ाई और सबूत मिटाने के लिए कपड़े और मोबाइल जला दिए।

पैसों के लेनदेन से शुरू हुआ विवाद

मृतक गिरिजा शंकर (28), ग्राम भोथली का रहने वाला और राजमिस्त्री का काम करता था। 11 अगस्त की सुबह वह घर से काम पर निकला, लेकिन बीच में ही गायब हो गया। उसे आखिरी बार उसका साथी मधुसूदन लोधी के साथ देखा गया था।

पुलिस की पूछताछ में मधुसूदन ने कबूल किया कि कुछ हफ्ते पहले पैसों को लेकर गिरिजा से विवाद हुआ था। लेनदेन की बात करने पर गिरिजा अक्सर उसे गाली देता था और पत्नी के सामने अपमानित करता था। इससे तंग आकर उसने दोस्तों संग हत्या की योजना बनाई।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

  • मधुसूदन ने 5 साथियों को पैसों का लालच देकर हत्या में शामिल किया।
  • गिरिजा को शराब पिलाने के बहाने राटाकाट रोड के पास नहर किनारे बुलाया गया।
  • वहां मौजूद सभी ने शराब पी, फिर मधुसूदन ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
  • आरोपियों में डिगेश्वर लोधी, अजय निशांत, नीलकंठ लोधी, जयप्रकाश लोधी और कमल लोधी शामिल हैं।

सबूत मिटाने की कोशिश और जश्न

हत्या के बाद आरोपियों ने गमछा और गिरिजा का मोबाइल पास के तालाब में जला दिया और फेंक दिया। इसके बाद सभी ने मछली और शराब की पार्टी की।

पुलिस की कार्रवाई

12 अगस्त को आरंग-राटाकाट रोड के पास झाड़ियों में मृतक की लाश मिली। पास में ही उसकी बाइक भी बरामद हुई। शव के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे।
ASP दौलत राम पोर्ते के अनुसार, पुलिस ने जांच कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो बाइक और मोबाइल बरामद किया।

NTES live Train : अब ट्रेन का इंतजार नहीं, मोबाइल पर जानें लाइव स्टेटस – ‘NTES’ से सफर बनाएं आसान!
रायपुर: होटल ट्राइटन में वेज बोलकर परोसा नॉनवेज सूप, जैन-अग्रवाल समाज में आक्रोश, मैनेजर पर भड़के लोग..
DRUCC Committee 2026 : समिति का पुनर्गठन जल्द, सदस्य बनने के लिए सामने आ सकते हैं दावेदार
Chhattisgarh Mahila Aayog Hearing : नगर-निगम आयुक्त–उपायुक्त सुनवाई में गैरहाजिर, महिला आयोग ने एसपी को दिए तलब के आदेश
Instamart Food Delivery : अगले पांच साल का बड़ा दांव, मुनाफे को लेकर स्विगी ने बनाया नया रोडमैप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : कप्तानी को…

Expansion India Challenge
Expansion India Challenge : BRICS विस्तार से बढ़ी चुनौती, भारत के सामने साझा सहमति बनाने और अमेरिका संतुलन की दोहरी परीक्षा

BRICS Expansion India Challenge : वैश्विक व्यापार में…

Bilaspur College Ragging Case
Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

Bilaspur College Ragging Case :सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप…

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?