CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » न्यू लेडी जस्टिस स्टैच्यू को लेकर क्यों हो रहा विवाद, बार एसोसिएशन ने विरोध में पारित किया प्रस्ताव

न्यू लेडी जस्टिस स्टैच्यू को लेकर क्यों हो रहा विवाद, बार एसोसिएशन ने विरोध में पारित किया प्रस्ताव

By Newsdesk Admin
24/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट में न्यू लेडी जस्टिस स्टैच्यू के अनावरण पर विवाद हो गया है. दरअसल, मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएन ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें कहा गया कि यह बदलाव उनसे परामर्श किए बिना एकतरफा तौर पर किया गया है। बीते मंगलवार को जारी प्रस्ताव में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की अध्यक्षता वाली एससीबीए ने सुप्रीम कोर्ट के प्रतीक और नई प्रतिमा में बदलावों का विरोध किया, जिसमें आंखों पर पट्टी बंधी लेडी जस्टिस को खुली आंखों के साथ दिखाया गया है और एक हाथ में तलवार की जगह भारत का संविधान दिखाया गया है।

एससीबीए की कार्यकारी समिति के सदस्यों के हस्ताक्षरित प्रस्ताव में कहा गया कि हम न्याय प्रशासन में समान हितधारक हैं, लेकिन जब ये बदलाव प्रस्तावित किए गए, तो कभी हमारे ध्यान में नहीं लाए गए। हमें इन बदलावों के पीछे के तर्क के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

किए गए बदलावों को रेडिकल बताते हुए प्रस्ताव में कहा गया कि बदलावों पर बार से सलाह ली जानी चाहिए थी और इसे एकतरफा तरीके से किए जाने का विरोध किया जाना चाहिए। बार ने सुप्रीम कोर्ट भवन में जजेज लाइब्रेरी को संग्रहालय में बदले जाने पर भी आपत्ति जताई।

बार ने कहा कि हम उच्च सुरक्षा क्षेत्र में प्रस्तावित संग्रहालय का सर्वसम्मति से विरोध कर रहे हैं और इसके बजाय हमारे सदस्यों के लिए एक लाइब्रेरी और कैफे-कम-लाउंज की डिमांड करते हैं।

न्यू लेडी जस्टिस स्टैच्यू के हाथ में संविधान

बता दें कि सफेद रंग की न्यू लेडी जस्टिस स्टैच्यू को साड़ी पहने दिखाया गया है और उसके एक हाथ में न्याय का तराजू और दूसरे हाथ में भारत का संविधान है। पिछले साल नई प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि कानून सभी को समान मानता है। उन्होंने यह भी बताया था कि आंखों पर से पट्टी क्यों हटाई गई है । नई प्रतिमा को कानून अंधा है की अवधारणा के पीछे की औपनिवेशिक विरासत को खत्म करने के प्रयास के रूप में देखा गया। वहीं तराजू न्याय देने में संतुलन और निष्पक्षता को दर्शाता है । सजा का प्रतीक तलवार को संविधान से बदल दिया गया है। नई प्रतिमा सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी में स्थापित है।

नौ कन्याओं को शिक्षण के लिए 10-10 हजार का चेक, भैरो बाबा स्वरूप ई ट्रायसिकल लेने बिलासपुर से लोकांगन पहुंचा दिव्यांग, विधायक रिकेश सेन का माना आभार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया दिल्ली, राहुल गांधी और खरगे की मौजूदगी में अहम बैठक
Gold-Silver Rate : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव, जानिए अब कितना चल रहा है गोल्ड का भाव
CG : नगरीय निकाय व पंचायतों के कार्यकाल खत्म होने के करीब, चुनाव को लेकर असमंजस, देरी हुई तो प्रशासक संभालेंगे कामकाज
मैंने पत्नी का मोबाइल देखा, उसमें…’, पति ने खोला बीवी का डर्टी सीक्रेट, फिर कर बैठा ऐसा काम, सदमे में चला गया पूरा परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

Women Empowerment : नारी सम्मान और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
Women Empowerment : नारी सम्मान और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

रायपुर में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह (Women…

Digital Door Number : QR कोड फेल, 26 सेवाओं का दावा अधूरा; डिजिटल नंबर प्लेट बनी सिर्फ पहचान
Digital Door Number : QR कोड फेल, 26 सेवाओं का दावा अधूरा; डिजिटल नंबर प्लेट बनी सिर्फ पहचान

डिजिटल डोर नंबर प्लेट (Digital Door Number) के…

Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश
Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश

महिला को भरण-पोषण के अधिकार से वंचित नहीं…

Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश
Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश

नेपाल बाढ़ (Nepal Flood) के दौरान चाय पीने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?