CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कवर्धा में कारोबारी ने परिवार संग जहर पिया, सुसाइड नोट में 5 करोड़ ठगी का आरोप

कवर्धा में कारोबारी ने परिवार संग जहर पिया, सुसाइड नोट में 5 करोड़ ठगी का आरोप

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल 2026 |

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में उधार में दिए 5 करोड़ वापस नहीं मिलने पर कारोबारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया। सुसाइड की कोशिश के बाद चारों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है।

व्यापारी ने 3 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें 4 से 5 करोड़ रुपए के लेनदेन जिक्र है। देनदारों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया था। जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते वो मानसिक रूप परेशान चल रहे थे। इसलिए व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी योगेश जैन (42) ने अपनी पत्नी सुमन जैन (37), बेटे प्रिंस (17) और बेटी तारिका (16) को 14 अप्रैल की रात जहर (कीटनाशक) दे दिया। फिर खुद भी पी लिया। रात करीब 2:30 बजे योगेश ने अपने बड़े भाई लक्ष्मीचंद को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। योगेश जैन की कवर्धा के लोहारा रोड स्थित भागो टोला के पास एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है।

सुसाइड नोट में करोड़ों के लेनदेन का जिक्र

पुलिस को घटना स्थल से 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें 4 से 5 करोड़ रुपए के लेनदेन की बात लिखी गई है। नोट में एक व्यक्ति पर 5 करोड़ रुपए से अधिक की राशि होने की बात कही गई है।

‘चार ट्रेडर्स’ के नाम पर 3.20 करोड़ दिए, नहीं लौटे पैसे

सुसाइड नोट के अनुसार, योगेश जैन ने साल 2020 से 2025 के बीच ‘चार ट्रेडर्स’ के नाम पर करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपए दिए थे, लेकिन यह रकम उन्हें वापस नहीं मिली। रकम मांगने पर संबंधित व्यक्ति लगातार टालमटोल करता रहा।

पैसे मांगने पर धमकी, मानसिक रूप से थे परेशान

परिजनों का आरोप है कि, देनदार समसुद्दीन ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया था। ज्यादा दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। कथित तौर पर इसकी रिकॉर्डिंग भी पीड़ित के पास थी। लगातार दबाव और तनाव के चलते योगेश जैन मानसिक रूप से परेशान थे। आखिरकार उन्होंने यह कदम उठा लिया।

भाई ने बताई पूरी घटना

योगेश के भाई लक्ष्मीचंद जैन ने बताया कि, रात में फोन कर योगेश ने कहा कि उसने पूरे परिवार के साथ जहर (कीटनाशक) सेवन कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि सुसाइड नोट में ग्राम रेंगाखुर्द निवासी व्यापारी समसुद्दीन का नाम लिखा है, जिससे करोड़ों रुपए लेना बाकी था और जो पैसे लौटाने से इनकार कर रहा था।

समसुद्दीन कहने लगा कि, वापस नहीं करूंगा, जो करना है कर लेना। ज्यादा दबाओ डालेगा तो गाड़ी से उड़ाने की भी धमकी दी गई। इससे परेशान होकर मेरे भाई ने यह गंभीर कदम पूरे परिवार के साथ उठाया है।

अचेत हालत में चारों, बयान दर्ज करना चुनौती

फिलहाल परिवार के सभी सदस्य अचेत अवस्था में हैं, जिसके कारण पुलिस अब तक किसी का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। ऐसे में जांच में कई अहम पहलुओं की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का मानना है कि जब तक चारों में से किसी एक का भी बयान नहीं हो पाता, तब तक मामले की सच्चाई तक पहुंचना मुश्किल होगा।

सुसाइड नोट की सत्यता जांच रहे- पुलिस

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि, सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ICAR Collaboration for Sustainable Farming : वैज्ञानिक साझेदारी से बदलेगी खेती और गांवों की तस्वीर, छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ नया करार
GST 2.0 Impact: जीएसटी 2.0 से बढ़ा राजस्व, लेकिन उत्पादन राज्यों पर बढ़ा दबाव
Raipur Hotel Businessman Assault: नग्न कर पीटे जाने का VIDEO वायरल, लेन-देन विवाद से जुड़ा मामला फिर सुर्खियों में
Accident Breaking 🛑 कार और ट्रक की टक्कर, चार की मौत, दो घायल
Kartik Purnima Celebration Korba: मां हसदेव के अभिषेक और 21000 दीपदान से नहाया पूरा शहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : बैज का बड़ा आरोप, BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस तक जुड़े होने का दावा, CBI-ED जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट (BSP Iron Theft Case) से…

Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री
Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री

मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) को लेकर तारीख…

Arpa Par Separate Municipal Corporation
Arpa Par Separate Municipal Corporation : अरपा पार अलग नगर निगम की मांग पर अनशन, सातवें दिन अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत

मांग को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?