CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, जेसीबी सहित 100 लोगों की टीम पहुंची भिलाई के सेक्टर-6 ‘‘ई ’’ मार्केट, तमाम विरोध के बावजूद आधे घंटे की मोहलत दे खदेड़े गए अवैध कब्जाधारी, ठेले-खोमचे लगवा जमकर वसूली करने वालों पर नसेवि का करारा प्रहार

मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, जेसीबी सहित 100 लोगों की टीम पहुंची भिलाई के सेक्टर-6 ‘‘ई ’’ मार्केट, तमाम विरोध के बावजूद आधे घंटे की मोहलत दे खदेड़े गए अवैध कब्जाधारी, ठेले-खोमचे लगवा जमकर वसूली करने वालों पर नसेवि का करारा प्रहार

By Newsdesk Admin
20/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 जनवरी। भिलाई टाउनशिप में बढ़ते अतिक्रमण एवं अवैध रूप से किए जा रहे व्यवसाय पर नियत्रंण के लिए संपदा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की उपस्थिति में नगर सेवाएं भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सेक्टर-6 ‘‘ई ’’ मार्केट भिलाई के अवैध कब्जा धारियों के बेदखली की बड़ी कार्यवाही की गयी है।

सेक्टर 06 के ‘‘ई ’’ मार्केट के सामने के गुजरने वाले व्यवस्ततम सड़क पर ई मार्केेट के आस-पास अनेक अवैध गुमटिया स्थापित हो गयीं थीं। योजनाबद्ध ढंग से किए गए इन अतिक्रमणों से न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था बल्कि मार्केट में आने वाले लोगों के पास पार्किग की कोई जगह नहीं बची थी। इसी मार्ग पर संयंत्र के सीएसआर द्वारा संचालित नि:शुल्क चिकित्सालय एवं एमजीएम स्कूल के स्थित होने के कारण स्कूली बच्चों सहित स्कूल बस का आवागमन बाधित हो रहा था।

देखिए कार्रवाई का विडियो 👇

https://www.facebook.com/share/v/15pTJQ2JLW/?mibextid=oFDknk

इन तमाम समस्याओं के निवारण हेतु प्रवर्तन अनुभाग भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की मौजूदगी में बड़ी कार्यवाही करते हुए समस्त अवैध कब्जाधारियों को आधे घंटे की मोहलत देकर 30 से अधिक ऐसे कब्जाधारी, जिन्होने अपना स्ट्रक्चर नहीं हटाया उसे जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

अवैध कब्जे की पुनरावृत्ति रोकने अवैध कब्जाधारियों द्वारा पाटी गई कच्ची नाली को पुनः खुदाई कर बनाया गया। पूरी कार्यवाही को रिकार्ड भी किया गया है।

गौरतलब हो कि अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध किए जा रही कार्यवाही के दौरान कुछ लोगों द्वारा बेदखली कार्यवाही का विरोध करते हुए साम्प्रदायिक रंग देने का प्रयास करते हुए प्रवर्तन अनुभाग के कार्मिकों सहित कार्यपालक मजिस्ट्रेट के साथ विवाद भी किया। भिलाई टाउनशिप में मार्केट एवं प्रमुख मार्गों के किनारे अवैध गुमटी पर व्यापार हेतु जगह मुहैया कराने का व्यवसाय संगठित व्यापार के रूप में किया जा रहा है। अपने व्यवसाय को संरक्षित करने स्वयं को किसी राजनैतिक दल से संबंधित होने का हवाला देकर प्रशासन के अधिकारियों पर बेजा दबाव बनाने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है। अवैध कब्जाधारियों की बसाहट एवं उनके ठेला खोमचा को सुरक्षित रखने की आड़ में बड़े़ पैमाने पर उगाही का कार्य संगठित रूप से किया जा रहा है। ऐसे अवांछित कार्यो में संलग्न लोगों द्वारा किसी भी क्षेत्र में किए जाने वाले बेदखली की कार्यवाही का विरोध किया जाता है।

आज हुई कार्यवाही से ‘‘ई ’’ मार्केट के आबंटित व्यापारियों ने बेदखली की कार्यवाही पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए नगर सेवाएं विभाग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है। कार्यवाही में प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, निजी सुरक्षा गार्डस (महिला सुरक्षा गार्ड सहित), के अतिरिक्त जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित कार्यपालक मजिस्ट्रेट वासुमित्र दीवान, थाना प्रभारी थाना कोतवाली प्रशांत मिश्रा, यातायात निरीक्षक के बी नागे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। आज जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली, जीप, मालवाहक सहित अन्य साजो समान के साथ लगभग 100 लोगों की टीम बेदखली कार्यवाही में शामिल रही।

Demand for arrest of Ramkumar Toppo : भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसीलदार हड़ताल पर, मामला गरमाया
पुलिस टीम पर हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश जारी
Oh…..my….God….रेल पटरी पर रील बना रहे थे पति-पत्नी और आ गई ट्रेन, 3 साल के बेटे सहित दम्पत्ति की दर्दनाक मौत…
भिलाई में प्रतिबंध के बाद भी डीजे बजाने ले जा रहे दो संचालक के खिलाफ कार्रवाई, धुमाल सेटअप वाहन से निकला था बाहर
Bhilai youth arrested : सायबर ठगी से म्यूल एकाउंट में आया लाखों रूपया, भिलाई के 3 युवक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?