CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो दिन से लापता भिलाई का युवक इंटरसिटी एक्सप्रेस के टायलेट में फंदे से लटका मिला, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला, “टाउनशिप के लड़के, खुर्सीपार की युवती….., उसकी बहन…..और……. ने मेरे साथ गलत किया” दोस्त को भेजा वॉयस मैसेज, जांच में जुटी दुर्ग पुलिस

दो दिन से लापता भिलाई का युवक इंटरसिटी एक्सप्रेस के टायलेट में फंदे से लटका मिला, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला, “टाउनशिप के लड़के, खुर्सीपार की युवती….., उसकी बहन…..और……. ने मेरे साथ गलत किया” दोस्त को भेजा वॉयस मैसेज, जांच में जुटी दुर्ग पुलिस

By Newsdesk Admin
24/11/2024
Share

भिलाई नगर, 24 नवंबर। प्रेम प्रसंग की चकल्लस में भिलाई की आम्रपाली वनांचल सिटी पीएम आवास में रहने वाले 29 वर्ष के एक युवक को अपनी जान गंवाने मजबूर होना पड़ा। दो दिन पहले भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-6 में दोस्तों के साथ एक शादी में गया युवक जग्गू उर्फ जगबंधु साव घर से निकला फिर वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि जग्गू भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक था। शुक्रवार को पार्टी के बाद उसने अपने दोस्त को अपना मोबाईल पकड़ाया और एमजीएम स्कूल की ओर से दौड़ कर वहां से निकल गया था। काफी तलाश के बाद परिजनों ने भिलाई के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस युवक को तलाश कर ही रही थी कि कल दुर्ग से होकर निकलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की टायलेट से जग्गू को गमछानुमा कपड़े से फंदा बना लटका मृत पाया गया। गोंदिया स्टेशन पर मृतक की जेब से मिले एक कागज में लिखे उसकी गर्लफ्रेंड के मोबाइल नंबर पर पुलिस ने फोन किया और सूचना दी कि उसका शव गोंदिया की ट्रेन में मिला है। जीआरपी के माध्यम से दुर्ग पुलिस को जानकारी मिली। पीएम के बाद आज जग्गू का अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक जगबंधु उर्फ जग्गू

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लापता युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट मिलते ही उसकी फतासाजी के प्रयास किए गए। वह तीन दिन पूर्व सेक्टर क्षेत्र में वह दोस्तों के साथ था। यहां मेल मुलाकात और पार्टी के बाद वह अचानक कहीं चला गया था। कल गोंदिया पुलिस से सूचना मिली की जगबंधु ने इंटरसिटी एक्सप्रेस की टायलेट में खुदकुशी की है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। परिजनों के बयान के आधार पर उस एंगल से भी पतासाजी की जा रही है कि उसने सुसाइड क्यों किया। पुलिस जगबंधु के काल डिटेल और वॉयस मैसेजेस की भी जांच कर रही है।

उधर जगबंधु की बहन ने बताया कि जग्गू दोस्तों के साथ सेक्टर-6 पार्टी में गया था। वहां अपने दोस्त को जग्गू अपना फोन देकर कहीं चला गया था। पतासाजी पर जब उसकी खबर नहीं मिली तो भिलाई नगर थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजनों ने बताया कि जग्गू का खुर्सीपार की ही एक युवती से अफेयर था। दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन इस बीच युवती को एक अन्य युवक से प्रेम हो गया। यह सब बातें जग्गू और उसके घर वाले भी जानते थे। युवती के यू-टर्न से भी जग्गू परेशान था तथा उसने इस संबंध में युवती और उसके तथाकथित दूसरे प्रेमी से बातचीत भी की थी। जिस दिन जग्गू सेक्टर में दोस्तों से मिलने गया उसी रात फोन पर उसने अपने दोस्त को वॉयस मैसेज कर अपनी प्रेमिका सहित दो अन्य लड़की और एक लड़के का नाम लेकर बताया कि इन्होंने उसके साथ गलत किया और उसकी पूरी लाइफ बर्बाद कर दी। गोंदिया पुलिस को जग्गू के शर्ट की जेब से एक पर्ची मिली है जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड का मोबाईल नंबर लिखा हुआ था। आज पीएम बाद जगबंधु उर्फ जग्गू का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया है।

Activa से महिला जैसे ही घर पहुंची हो गया कांड, दिनदहाड़े हेलमेट पहन आया और गले से चैन खींच ले गया, देखिए विडियो CCTV में कैद हुई वारदात
Petrol Attack On Wife : शराब के नशे में हैवानियत: पत्नी और साली पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, आरोपी पति गिरफ्तार
Bhilai Couple Death Case : भिलाई में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, घर के अंदर मिले दोनों के शव
Android backup policy : Google का बड़ा बदलाव, आज से लागू हुआ नया नियम
Major blow to terrorist network : लश्कर कमांडर यूसुफ अफरीदी की हत्या

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?