CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Adi Karmyogi Abhiyan : ग्राम पंचायतों में हुई ऐतिहासिक पहल-ग्रामीणों की आकांक्षाओं से तय होगा विकास का रोडमैप

Adi Karmyogi Abhiyan : ग्राम पंचायतों में हुई ऐतिहासिक पहल-ग्रामीणों की आकांक्षाओं से तय होगा विकास का रोडमैप

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
Adi Karmyogi Abhiyan
Adi Karmyogi Abhiyan

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। रायगढ़ जिले के 315 ग्रामों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आदि सेवा पर्व मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सेवा शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान कार्ड, पीएम जनधन खाता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जनजागरण और भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शिविरों में नुक्कड़ नाटक, ट्रांजैक्ट वॉक एवं सामुदायिक संवाद कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों की आकांक्षाओं एवं प्राथमिकताओं को सीधे विकास योजना (Adi Karmyogi Abhiyan) का हिस्सा बनाया गया।

विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने अपने गांव के विकास हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, कृषि, स्वरोजगार, पोषण एवं आजीविका से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता देते हुए साझा ग्राम विजन 2030 (Adi Karmyogi Abhiyan) तैयार किया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना आदि कर्मयोगी अभियान (Adi Karmyogi Abhiyan) के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले के सभी 315 आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। रायगढ़ कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित इन ग्राम सभाओं के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत ने अपनी ग्राम कार्ययोजना एवं ग्राम विजन 2030 को पारित किया। यह विजन दस्तावेज आने वाले वर्षों के लिए ग्रामों के समग्र एवं सतत विकास का खाका प्रस्तुत करेगा।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी ग्राम सभाओं द्वारा पारित ग्राम कार्ययोजनाओं को संकलित कर जिला स्तर पर समग्र कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके उपरांत यह योजना 12 अक्टूबर 2025 तक राज्य सरकार को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत चयनित ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है, जिन्हें एकल खिड़की प्रणाली के तहत संचालित किया जाएगा। इन केंद्रों से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रशासनिक सेवाएं जनजातीय अंचलों के अंतिम छोर तक पहुंच सकें। यह पहल भी आदि कर्मयोगी अभियान (Adi Karmyogi Abhiyan) का ही हिस्सा है।

बता दें कि आदि कर्मयोगी अभियान (Adi Karmyogi Abhiyan) का शुभारंभ 10 जुलाई 2025 को किया गया था। इसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में शासन की सेवाओं, योजनाओं और ढांचागत सुविधाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया है, जो ग्राम स्तर पर विकास कार्यों के समन्वय में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही, 20 आदिवासी युवाओं का कैडर भी तैयार किया गया है, जो ग्राम कार्ययोजना निर्माण में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विकास के लिए ठोस दिशा प्रदान कर रहे हैं।

Ration Card eKYC : घर बैठे होगा राशनकार्ड सत्यापन, ‘मेरा ई-केवाईसी’ मोबाइल एप से बदलेगा सिस्टम
Chhattisgarh Reagent Scam : रीएजेंट घोटाला: ईडी के रडार पर तीन आइएएस अधिकारी, जांच से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
CG Board 2nd Main Exam Applications Begin Today : 30 मई अंतिम तिथि
Raipur Railway Division : रायपुर-उरकुरा-मांढर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का आगाज, अब एक साथ दौड़ेंगी कई ट्रेनें
Himalayan Expedition Jashpur Team 2025 : छत्तीसगढ़ की टीम हिमालय फतह के लिए रवाना, देगी नशामुक्ति और पर्यावरण का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG BJP Scheme : वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए जनसहयोग से MLA रिकेश सेन ने शुरू की अभिनव योजना
CG BJP Scheme : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के नाम 21 हजार की एफडी, 18 साल बाद मिलेंगे करीब 1 लाख

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  भाजपा (CG BJP…

Durg Police Action
Durg Police Action: ऑनलाइन लोन के दलदल में फंसा पूर्व MR बना शातिर चोर, दुर्ग में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा, 32 लाख के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Police Action : ₹70,000 कमाने वाला MR…

ITI Devbhog
ITI Devbhog : शिक्षक के बिना कैसे मिलेगा हुनर, देवभोग आईटीआई की बदहाली ने खड़े किए बड़े सवाल

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 से 20 साल पुराने सोलर संयंत्र होंगे दुरुस्त, उदंती के 40 गांवों में जल्द लौटेगी रोशनी

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 साल बाद खत्म होगा अंधेरे का इंतजार, आंदोलन और चिट्ठी के बाद 40 गांवों में बदले जाएंगे सोलर संयंत्र

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?