CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लापरवाही की भेंट चढ़ा मासूम! ग्रेटर नोएडा के पार्क में फव्वारे में डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत

लापरवाही की भेंट चढ़ा मासूम! ग्रेटर नोएडा के पार्क में फव्वारे में डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

सीजी भास्कर 8 जुलाई उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक पार्क में फव्वारे में सोमवार शाम पांच वर्षीय बच्चा डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने आजतक को दी. घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 के डी ब्लॉक में हुई. मृत बच्चे की पहचान पृथ्वी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला था.जानकारी के अनुसार सुभाष और रुचि अपने बेटे पृथ्वी के साथ डी ब्लॉक में रहते हैं. दोनों धोबी का काम करते हैं.

पुलिस के अनुसार पृथ्वी पार्क में भटक गया था और फव्वारे के पास खेल रहा था, जबकि उसके माता-पिता काम में व्यस्त थे. हालांकि, जब बच्चा काफी देर तक नहीं दिखा तो दंपति ने उसे खोजा. इस दौरान बच्चा फव्वारे में मुंह के बल तैरता हुआ पाया.बच्चे को फव्वारे में तैरता देख पैरेंट्स ने उसे तुरंत निकाला. लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रेटर नोएडा औद्योगिक प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

जीएनआईडीए की विशेष अधिकारी गुंजा सिंह ने कहा, “यह घटना बहुत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो.”घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पार्क में सुरक्षा के अभाव पर नाराजगी जताई है.

सेक्टर वासियों का कहना है कि पार्क में जल भराव आम समस्या है. बारिश से पूरे सेक्टर में जल भर जाता है. इसी कारण इस बंद पड़े फाउंटेन में भी जल भराव हो गया था. सभी लोग इस घटना से बहुत दुखी हैं और डर का माहौल भी है, कहीं उनके बच्चों के साथ भी घटना घटित ना हो जाए. कई बार वह प्राधिकरण से फाउंटेन के बारे में और जल भराव के बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है

MP जा रही बस ट्रैक्टर से टकराई, 4 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
Karahi firing incident revealed : पैसों की रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर में ‘छेड़खानी’ का खौफनाक अंजाम: पिटाई के बाद जंगल में मिली युवक की लाश, डबरी में डूबा था शव
Final Voter List Durg: SIR के बाद दुर्ग में मतदाता सूची फाइनल, 2.49 लाख नाम हटे, 31 हजार से ज्यादा नए वोटर जुड़े
Awareness rally on World Malaria Day : भिलाई शहर को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?