CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच पर बारिश का साया, अगर मैच रद्द हुआ तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? जानिए पूरा समीकरण

AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच पर बारिश का साया, अगर मैच रद्द हुआ तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? जानिए पूरा समीकरण

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर 28 फरवरी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप ए से सेमीफाइनल जाने वाली दो टीमों की सीट पहले ही पक्की हो चुकी है. लेकिन ग्रुप बी में अभी भी मामला फंसा हुआ है. इस ग्रुप में 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच टूर्नामेंट का बेहद अहम मुकाबला होने वाला है, क्योंकि इससे दोनों टीमों की किस्मत तय होनी है. एक तरफ अफगानिस्तान के पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचने का मौका है. वहीं कंगारू टीम भी इसे जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री करना चाहेगी. लेकिन लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर बारिश का साया है और रद्द होने की भी संभावना जताई जा रही है.

अगर ऐसा हुआ तो कौन सी टीम सेमीफाइनल में खेलेगी? आइये जानते हैं पूरा समीकरण.मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 मैच खेल चुकी है. इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ उसे जीत मिली थी. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा मैच बारिश की वजह रद्द हो गया था. इस तरह कंगारू टीम 3 अंक हासिल कर चुकी है और पॉइंट्स टेबल में +0.475 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं बात करें अफगानिस्तान की तो उसे अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त मिली थी.दूसरे मैच में अफगानी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

इस तरह उसके पास फिलहाल 2 अंक है और वो -0.990 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम पहले ही बाहर हो चुकी है और साउथ अफ्रीका की टीम 2 मैचों में 3 अंक और +2.140 के नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर है. यानि सेमीफाइनल में जाने के लिए अफगानिस्तान की टीम को हर हाल में जीतना जरूरी है. तभी वो 4 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से आगे निकल पाएगी.लेकिन मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंग. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, जबकि अफगानिस्तान 3 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

क्योंकि साउथ अफ्रीका की टीम अपना आखिरी मैच हार भी गई तो उसका अंक अफगानिस्तान के बराबर होगा. लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण उसे अगले राउंड में एंट्री मिल जाएगी.मैच में बारिश की कितनी संभावना?मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक लाहौर में बारिश होने की 71% संभावना है. हालांकि, खेल शुरू होने से ठीक पहले टॉस के समय यानि करीब 2 बजे महज 20% संभावना है कि बारिश होगी. अफगानिस्तान के फैंस दुआ करेंगे कि मैच के समय मौसम पूरी तरह साफ रहे.

ताकि उनकी टीम के पास मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका रहे. बता दें अफगानी टीम के पास ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है. हालांकि, वो टी20 वर्ल्ड कप 2204 में उसे एक बार मात दे चुकी है.

Dowry Harassment Case: ‘रंग को बनाया ताना, दहेज को हथियार’, ससुराल के बाहर बैठी विवाहिता की न्याय की गुहार
बेटे को मारने की वजह सोनम के मुंह से सुनूंगी, तभी मुझे चैन मिलेगा’, राजा को याद करते हुए रो पड़ी मां
बांग्लादेश में तख्तापलट की तैयारी? आर्मी चीफ वकार उज जमान ने की सैन्य अधिकारियों संग मीटिंग, बढ़ गई यूनुस की टेंशन
इस राज्य में हुक्का बार पर लगा बैन, खुले में गुटखा थूकने पर खाली हो जाएगी जेब! लगेगा इतना फाइन
UPI Mobile Recharge Charges : ₹3,500 के मोबाइल रिचार्ज पर UPI चार्ज नहीं, ग्राहक को देनी होगी सिर्फ प्लान की कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sukma Flood Relief
Sukma Flood Relief : CM साय ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- चिंता मत करो, हर नुकसान का मिलेगा मुआवजा

Sukma Flood Relief : मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Shooting Suspects Arrested
Shooting Suspects Arrested : जमशेदपुर गोलीकांड के 4 संदिग्ध शूटर अंबिकापुर में पकड़े गए, झारखंड पुलिस ने पहुंचकर की पूछताछ

Shooting Suspects Arrested : संदिग्धों की मेडिकल जांच…

Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प
Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू…

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?