CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ayodhya Tour Scam : अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से ठगी, तय तारीख के बाद से मोबाइल बंद कर हुआ फुर्र…!

Ayodhya Tour Scam : अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से ठगी, तय तारीख के बाद से मोबाइल बंद कर हुआ फुर्र…!

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई : बिलासपुर रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गोंदइया व बछालीखुर्द के सीधे-साधे ग्रामीणों से अयोध्या तीर्थ यात्रा (Ayodhya Tour Scam) कराने के नाम पर रकम वसूल कर धोखाधड़ी करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। शातिर ठग ने लोगों की धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर उन्हें अपने जाल में फंसाया। पुलिस ने ग्रामीणों की सामूहिक शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Contents
  • धार्मिक आस्था की आड़ में वसूली
  • तय तारीख बीतते ही हुआ फरार

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गोंदइया में रहने वाले हेमंत साहू ने पीड़ित ग्रामीणों की ओर से थाना रतनपुर में यह मामला (Ayodhya Tour Scam) दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी होरी लाल अनंत (पिता टेसूदास अनंत), जो कि ग्राम झझपुरीकला सतनामीपारा (थाना लोरमी, जिला मुंगेली) का निवासी है, पिछले करीब एक वर्ष से लगातार इन गांवों में आ-जा रहा था। उसने ग्रामीणों के बीच पैठ बनाने के लिए स्वयं को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से जुड़ा सदस्य बताया। ग्रामीणों का अटूट विश्वास जीतने के लिए वह अक्सर गांव में श्रीराम जन्मभूमि के नाम पर चावल और आर्थिक सहयोग भी एकत्र किया करता था।

धार्मिक आस्था की आड़ में वसूली

जब ग्रामीणों को उस पर पूरी तरह भरोसा हो गया, तो आरोपी ने उन्हें बेहद कम खर्च में अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने का झांसा दिया। उसने यात्रा के पंजीकरण के नाम पर प्रति व्यक्ति 1 हजार 501 रुपये जमा कराए। इस झांसे में आकर दोनों गांवों के दर्जनों लोग ठगी का शिकार हो गए। ग्राम गोंदईया के 43 लोगों से आरोपी ने करीब 64 हजार 543 रुपये बटोरे और बछालीखुर्द के 32 ग्रामीणों से लगभग 48 हजार 32 रुपये लिए गए। आरोपी ने दोनों गांवों के कुल 75 लोगों को झांसे में लेकर 1 लाख 12 हजार 575 रुपये की रकम वसूल की।

तय तारीख बीतते ही हुआ फरार

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने अयोध्या यात्रा (Ayodhya Tour Scam) पर ले जाने के लिए 7 मई 2026 की तिथि तय की थी। सभी ग्रामीण यात्रा की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन तय तारीख आने के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है और उसने गांव में आना भी पूरी तरह बंद कर दिया है।

काफी समय बीत जाने और किसी भी प्रकार से संपर्क न हो पाने पर ग्रामीणों को अपने साथ हुई इस बड़ी ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद दोनों गांवों के पीड़ित लोग सामूहिक रूप से रतनपुर थाना पहुंचे और आरोपी की करतूत पुलिस को बताई। रतनपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी होरी लाल अनंत के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा कायम कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है।

Father Murder Case : रोज-रोज के झगड़े से टूट गया बेटा, गुस्से में रिटायर्ड रेलकर्मी पिता की ले ली जान
फेल होने पर घर से भागी, भारत लाकर वेश्यावृत्ति में धकेला, 3 महीने में 200 से ज्यादा लोगों ने की हैवानियत
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार
छात्रा आत्मदाह मामला: ABVP नेता समेत दो और आरोपी गिरफ्तार…
CG Job Fraud: मंत्रालय में नौकरी का सपना दिखाकर 12 लोगों से 70 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Suryavanshi India
Ishan Kishan Ruled Out 2nd T20 : ईशान किशन चोट के चलते दूसरे T20I से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

Ishan Kishan Ruled Out 2nd T20 : अब…

India A Team Selection
India A Team Selection : केएल राहुल की जगह टीम में शामिल हुआ धाकड़ बल्लेबाज, 613 रन बनाकर बटोरी सुर्खियां

India A Team Selection : शिखर 26 अक्टूबर…

Sharad Purnima Moon Dream Meaning
Sharad Purnima Moon Dream Meaning: शरद पूर्णिमा पर सपने में चांद दिखना शुभ या अशुभ? जानें क्या है मान्यता

Sharad Purnima Moon Dream Meaning : कुल मिलाकर,…

Mungeli News
Mungeli News :  मुंगेली में 21 करोड़ से ज्यादा की लागत से सुधरेगी सड़क, 8 किलोमीटर में डामरीकरण पूरा

मुंगेली में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर…

Samsung Galaxy Fit 4
Samsung Galaxy Fit 4 :  लॉन्च से पहले नए फिटनेस बैंड की झलक लीक, तीन रंगों में आ सकता है सैमसंग का डिवाइस

सैमसंग के नए फिटनेस बैंड Galaxy Fit 4…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?