CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Badaun Temple Namaz Controversy : 30 साल सेवा के बाद एक नमाज और अरेस्ट…बदायूं मंदिर विवाद में अली मोहम्मद गिरफ्तार…

Badaun Temple Namaz Controversy : 30 साल सेवा के बाद एक नमाज और अरेस्ट…बदायूं मंदिर विवाद में अली मोहम्मद गिरफ्तार…

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून। Badaun temple namaz controversy : 30 वर्षों से हनुमान मंदिर में शरण लिए अली मोहम्मद ने उसी परिसर को नमाज का स्थान बना दिया। शुक्रवार को उसे नमाज पढ़ता देख एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया तो हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई।

शनिवार को यह प्रकरण पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद आरोपित अली मोहम्मद के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं आहत करने, माहौल बिगाड़ने की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुजारी का कहना है कि आरोपित वर्षों से यहां रह रहा था, मगर कभी परिसर में नमाज नहीं पढ़ी। इस बार उसने गलत हरकत की।

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के पापड़ गांव के लोगों के अनुसार, अली मोहम्मद 30 वर्ष पहले गांव के हनुमान मंदिर में मदद मांगने आया (Badaun temple namaz controversy)था। उसे सहायता मिलने लगी तो मंदिर परिसर की साफ-सफाई और गायों की देखरेख करने लगा। उसे इसके बदले कुछ रुपये व भोजन इत्यादि मिल जाता था। अब उसकी उम्र 60 वर्ष हो चुकी, परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं है।

मंदिर के पुजारी महात्मा परमात्मा दास ने बताया कि अली मोहम्मद ने पहले कभी मंदिर परिसर में नमाज नहीं पढ़ी। वह इसकी चर्चा भी नहीं करता था। शुक्रवार को उसने ऐसा क्यों किया, यह समझ से परे है। मंदिर परिसर में नमाज पढ़ना अनुचित एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बनाकर समय रहते वास्तविक स्थिति दिखा (Badaun temple namaz controversy)दी। शनिवार सुबह वीडियो प्रसारित होने पर कई संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई तब पुलिस सक्रिय हुई।

दोपहर को दातागंज थाने में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर आरोपित अली मोहम्मद के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई। सीओ केके तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर में नमाज का वीडियो पुलिस को मिला है। आरोपित अली मोहम्मद की तलाश की जा रही है।

दिल्ली में आवारा कुत्तों के पुनर्वास के लिए हाई कोर्ट का अहम निर्देश, ‘सरकार करे स्थाई समाधान’
लखनऊ: व्यापारी ने पत्नी-बेटी के साथ जहर खाकर दे दी जान…घर में मिली 3 लाशें, सुसाइड नोट से पता चलेगा मौत का राज
‘भइया सांस फूल रही कुछ करो…’, अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र ने भाई को किया था आखिरी मैसेज
SEX Racket : SPA सेंटर में देह व्यापार, 6 लड़कियां, दो ग्राहक हिरासत में, देखिए विडियो
ड्रम नहीं, अब इलेक्ट्रिक पंप बॉक्स में मिली लाश… पत्नी का गला घोंटा, हार-पैर काटे; ऐसे खुली सनकी पति की पोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?