CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balodabazar Paddy Case : लाखों रुपये का अवैध धान परिवहन कर रहे पिकअप को अधिकारियों ने पकड़ा

Balodabazar Paddy Case : लाखों रुपये का अवैध धान परिवहन कर रहे पिकअप को अधिकारियों ने पकड़ा

By Newsdesk Admin
13/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के सख्त निर्देशानुसार जिले में धान (Balodabazar Paddy Case) के अवैध परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर प्रशासन ने निगरानी और सख्त कर दी है। शासन की धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बिलारी (सोनाखान क्षेत्र) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धान से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

जांच के दौरान टीम को पिकअप वाहन में करीब 75 कट्टा धान (Balodabazar Paddy Case) मिला। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह धान बिलाईगढ़ जिले के ग्राम रमतला से अवैध रूप से लाया जा रहा था और इसे विक्रय के लिए खपाने की तैयारी थी। जब मौके पर मौजूद अधिकारियों ने चालक से धान के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की, तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव में टीम ने मौके पर ही धान सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।

जब्त किए गए धान और वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना सलीहा (बिलाईगढ़) के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से अवैध धान कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की धान खरीदी योजना का लाभ केवल वास्तविक किसानों को मिले, इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों, मुख्य मार्गों और संदिग्ध परिवहन रास्तों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अन्य जिलों से धान लाकर अवैध रूप से विक्रय करने, बिचौलियों के माध्यम से धान खपाने या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Shiv Sahis Death : पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत का आरोप, परिजनों ने चांपा थाना घेरा
देखिए Video : पूर्व CM Bhupesh Baghel के घर CBI रेड, पंजाब तक हलचल तेज, Singhdev बोले -“निंदनीय” समर्थकों का जमावड़ा, भूपेश देवेंद्र अभिषेक ध्रुव सहित बर्खास्त सिपाही नकुल-सहदेव के ठिकानों पर जांच, घर हुआ सील
Bastar Dussehra Jogi Bithai Ritual 2025: 600 साल पुरानी अनोखी रस्म, 9 दिन 4 फ़ीट कुंड में निर्जला उपवास
Vishnu Deo Sai Statement Fuel : एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर CM साय का बयान, “जनता को बड़ी राहत, PM मोदी का आभार”
“शिफ्ट खत्म… और शुरू हुआ खेल”—(Bhilai Gambling Case) में भिलाई स्टील प्लांट के 3 कर्मचारी रेड में पकड़े गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?