CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganesh Visarjan Security : बप्पा की विदाई आज रात: 8 बजे से निकलेगी झांकी, सुरक्षा के लिए ड्रोन निगरानी और 800 पुलिसकर्मी तैनात

Ganesh Visarjan Security : बप्पा की विदाई आज रात: 8 बजे से निकलेगी झांकी, सुरक्षा के लिए ड्रोन निगरानी और 800 पुलिसकर्मी तैनात

By Newsdesk Admin
08/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 सितंबर। राजधानी में सोमवार रात 8 बजे से गणेश झांकी (Ganesh Visarjan Security) निकाली जाएगी। इस बार भी शारदा चौक से शुरू होगी। यहीं गणेश झांकियों को टोकन दिया जाएगा। झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से आएंगी और शारदा चौक में रूकेंगी।

यहां से एक-एक कर झांकियों को छोड़ा जाएगा। फिर झांकियां औ गणेश प्रतिमाएं जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड, सदरबाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुदंर नगर, रायपुरा से महादेव घाट पहुंचेंगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने पूरे रूट में करीब 800 सुरक्षाबल तैनात रहेंगे।

ये रास्ते रहेंगे बंद (Ganesh Visarjan Security)

राठौर चौक से एमजी रोड, शारदा चौक, तात्यापारा चौक से रास्ता रात 6 बजे बंद हो जाएगा।

जयस्तंभ चौक के चारो ओर शारदा चौक, मौदहापारा, शास्त्री चौक की ओर रास्ता 6 बजे बंद कर दिया जाएगा।

मालवीय रोड और कोतवाली चौक के चारो ओर रास्ता बंद कर दिया जाएगा। कोतवाली की ओर गाड़ियां नहीं आएगी।

सदरबाजार, शद्दाणी चौक, सक्ती चौक और कंकालीपारा की सड़क को रात 9 बजे से बंद कर दिया जाएगा।

पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर, रायपुरा रोड रात 10 बजे से बंद हो जाएगा।

महादेव घाट से अम्लेश्वर पुल रात 12 बजे से बंद कर दिया जाएगा।

इन रास्तों में डायवर्ट होगा (Traffic Diversion)

तेलीबांधा, गौरवपथ, शास्त्री चौक से आमापारा, टाटीबंध जाने वाले शास्त्री चौक से कालीबाड़ी, टिकरापारा, संतोषी नगर, रिंग रोड-1 से होकर आना-जाना करेंगे।

खमतराई, फाफाडीह से पुरानी बस्ती जाने वाली गाड़ियां स्टेशन रोड या भनपुरी से आना-जाना करेंगी।

अभनपुर से आने वाले शहर आने या स्टेशन जाने के लिए एक्सप्रेस-वे या पचपेड़ी नाका से कालीबाड़ी, महिला थाना होकर आवागमन कर सकते हैं।

रायपुरा, महादेवघाट से अम्लेश्वर की ट्रैफिक को कुम्हारी व खुड़मुड़ा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। लोग ओर से आना-जाना कर पाएंगे।

भीड़ के बीच सादी वर्दी में गश्त करते रहेंगे सुरक्षाकर्मी, हर संदिग्ध की तलाशी भी होगी, पिछले साल जब्त हुए थे 60 चाकू

(Ganesh Visarjan Security) पुलिस की रहेगी पैनी नजर
झांसी के दौरान हर साल चाकूबाजी और हत्या की घटनाएं होती हैं। भीड़ में मामूली विवाद पर भी चाकू, ब्लेड, उस्तुरा से हमले करते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौतियां रहेगी। हालांकि पिछले साल पुलिस ने भीड़ में घुसकर जांच की थी। हर संदिग्ध की जेब की तलाशी ली गई थी। इस दौरान 60 से ज्यादा चाकू-छूरी जब्त किए गए थे। इस बार भी बड़ी संख्या में सादी वर्दी में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इनमें ज्यादातर क्राइम ब्रांच के स्टाफ रहेंगे। इस टीम को दो-दो के ग्रुप में बांटा गया है जो भीड़ में घूमेंगे। अगर जिनके पास चाकू या धारदार हथियार मिला तो कार्रवाई की जाएगी। कुछ जगहों पर थानों के स्टाफ को भी लगाया जाएगा।

कई सेक्टरों में बांटी गई राजधानी झांकी के रूट में सुरक्षाबल तैनात किए जा रहे हैं। इसके लिए शहर को कई सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में एएसपी रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के सारे टीआई की ड्यूटी लगी है। बाहर से भी अधिकारी बुलाए गए हैं। कमांडेंट मनीषा ठाकुर को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ एएसपी लखन पटले रहेंगे।

तेज आवाज वाले डीजे होंगे जब्त पुलिस (Sound Control) तेज आवाज वाले डीजे को जब्त करेगी। डीजे कम आवाज में बजाने की अपील की गई है। मालवीय रोड और सदरबाजार में मंच भी एक ओर बनाया जाएगा। साउंड सिस्टम गाड़ी से बाहर निकले होने पर वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आउटर में अभी भी विसर्जन के दौरान डीजे बजाया जा रहा है।

इन जगहों में रहेगी पार्किंग Ganesh Visarjan Security

मोवा, पंडरी, राजा तालाब, तेलीबांधा से आने वाले शहीद स्मारक भवन और मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ी खड़ी करेंगे।

टिकरापारा, कटोरा तालाब, सिविल लाइन से आने वाले गांधी मैदान के पास पार्क कर सकेंगे।

मठपारा, पुरानी बस्ती, लाखे नगर से आने वाले इंडोर स्टेडियम के पास गाड़ियां पार्क करेंगे।

आमानाका, समता व चौबे कॉलोनी से आने वाले ईदगाहभाठा मैदान व नवीन मार्केट में पार्क करेंगे।

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill : चाकू लहराकर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी धमकी
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2025: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 4708 पदों पर होगी सीधी भर्ती, व्यापम लेगा परीक्षा
A domestic worker stole lakhs of rupees : पति और जीजा समेत 3 गिरफ्तार
कांग्रेस की राह में रोड़ा गुटबाजी: पर्यवेक्षकों पर टिकी उम्मीद, क्या होगा संगठन का विस्तार?
Raipur Fire Incident: बाहर से बंद दरवाजे के पीछे जिंदा जलता रहा बुजुर्ग, टाटीबंद हादसे ने झकझोरा शहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी
Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी

सीजी भास्कर, 23 सितंबर : जशपुर जिले के…

Fish Farming Success : 0.40 हेक्टेयर के तालाब में सालाना 250 क्विंटल मछली का उत्पादन, कमाई लाखों में
Fish Farming Success : 0.40 हेक्टेयर के तालाब में सालाना 250 क्विंटल मछली का उत्पादन, कमाई लाखों में

मछली पालन (Fish Farming Success) को आजीविका का…

Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड
Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड

ग्रामसभा में शराबबंदी का प्रस्ताव (Kevra Liquor Ban)…

Sheetla Mai Temple
Sheetla Mai Temple : शीतला माई मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मंदिर में दानपेटी तोड़कर रकम चोरी करने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?