CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Break : दुर्ग भिलाई और बस्तर में शेयर बाजार में रूपये लगाने के नाम पर 6 करोड़ ठगने वालों को गुजरात से दबोच लाई छत्तीसगढ़ पुलिस, पूछताछ जारी, हो सकता है बड़ा खुलासा

Big Break : दुर्ग भिलाई और बस्तर में शेयर बाजार में रूपये लगाने के नाम पर 6 करोड़ ठगने वालों को गुजरात से दबोच लाई छत्तीसगढ़ पुलिस, पूछताछ जारी, हो सकता है बड़ा खुलासा

By Newsdesk Admin
17/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 सितंबर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शेयर बाजार में रूपये लगवाने के नाम पर लगभग 6 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले 4 लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बस्तर, दुर्ग और भिलाई के कुछ लोगों से करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी की है। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में और कई खुलासे हो सकते हैं।

आपको बता दें कि जगदलपुर के एक शख्स से 26 लाख 30 हजार रुपए ठगी हुई‌ तो उसने पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई। पकड़े गए आरोपियों का सारा कारोबार दुबई से चल रहा था लेकिन बस्तर पुलिस ने शातिरों के जाल का पर्दाफाश कर दिया। जगदलपुर के पीड़ित सेतराम साहू ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टॉक मार्केट से रिलेटेड उसने एक विज्ञापन देखा था, जिसके माध्यम से वह टीपीजीएएमसी स्टाक बिजनेस स्कूल्ड-109 नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ा। ग्रुप में जुड़ने के बाद शेयर बाजार में पैसे लगाकर हाई रिटर्न देने का दावा किया गया था। साथ ही निवेश के बाद कभी भी पैसे निकालने की बात कही गई थी।

सेतराम साहू ने बताया कि मोबाइल में ऐप्लीकेशन टीपीजी एमएफ डाउनलोड करने कहा गया था। इसके बाद अकाउंट क्रिएट करवाया फिर स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने बोला। अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 26 लाख 30 रुपए का फर्जी निवेश कराकर ठगी की गई। पीड़ित ने बताया कि जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो वह थाने पहुंचा। सेतराम साहू की शिकायत के बाद बोधघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच की गई। पुलिस ने बैंक खाता, कंपनी का डाटा, मोबाइल नंबर समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैक किया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठग गुजरात के किसी ठिकाने में मौजूद हैं नतीजतन अफसरों ने जवानों की एक टीम बनाई। टीम को गुजरात भेजा गया। सूरत, जामनगर से पुलिस ने यज्ञेश प्रवीण भाई (25 वर्ष), महेंद्र भीखू भाई (29 वर्ष), घनश्याम भाई भगवान भाई नरोला (33 वर्ष) और अजरिया अभिषेक जयंती भाई (26 वर्ष) को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई और बस्तर इन तीन जगहों से कुल 2 करोड़ 39 लाख 20 हजार 657 रुपए की ठगी की है जबकि देश के अलग अलग हिस्सों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर कुल 6 करोड़ रुपए ठगे हैं। इनका मुख्य नेटवर्क दुबई से संचालित है। गुजरात के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Surguja Trading Fraud Case : ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी
Voter List Revision CG : मतदाता सूची के आंकड़ों ने बदली सियासी तस्वीर, एक दल की सक्रियता सबसे आगे दिखी
Dubai Situation Update: ईरान-इजराइल तनाव के बीच दुबई से लौटे भारतीयों ने बताई जमीनी हकीकत
Supela police strict against warrants : 6 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, इनमें एक महिला भी शामिल
व्यापारी गोपाल खेमका के मर्डर मामले में जेल के अंदर छापेमारी, सम्राट चौधरी बोले- “दोषियों को घर में घुसकर मारेंगे”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

Mission Amrit 2.0 : 7.29 करोड़ से बनेंगे 3 आधुनिक उद्यान, लगेंगे 8,732 पौधे
Mission Amrit 2.0 : 7.29 करोड़ से बनेंगे 3 आधुनिक उद्यान, लगेंगे 8,732 पौधे

तीनों परियोजनाओं के लिए कुल 7 करोड़ 29…

Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र
Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र

राज्य की औद्योगिक नीति 2024-30 से निवेश और…

Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी
Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी

सड़कों की मरम्मत (Chhattisgarh Road Repair) के लिए…

Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस
Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस

कैंसर कॉन्क्लेव (Chhattisgarh Cancer Conclave 2026) में 200…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?