CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big News : भारत बना रहा अरब सागर के नीचे 7 किलोमीटर लंबी सुरंग, समुद्र के नीचे फुल स्पीड से चलेगी बुलेट ट्रेन, अहमदाबाद और मुंबई के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना

Big News : भारत बना रहा अरब सागर के नीचे 7 किलोमीटर लंबी सुरंग, समुद्र के नीचे फुल स्पीड से चलेगी बुलेट ट्रेन, अहमदाबाद और मुंबई के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना

By Newsdesk Admin
11/08/2024
Share


सीजी भास्कर, 11 अगस्त। मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रहे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम जोर-शोर से चल रहा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन इस 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है। इस कॉरिडोर का 21 किलोमीटर का हिस्‍सा भूमिगत होगा।
खास बात यह है कि भूमिगत हिस्‍से में ही समुद्र के नीचे सुरंग बनाई जा रही है। अरब सागर के नीचे सात किलोमीटर लंबी यह सुरंग भारत की पहली अंडर सी रेलवे सुरंग होगी। इस सुरंग की गहराई जमीन 25 से 65 मीटर तक प्रस्तावित है। सुरंग के निर्माण के लिए तीन ‘दैत्‍याकार’ मशीनों का इस्‍तेमाल होगा, इन मशीनों को काम पर लगाने के लिए घंसोली, शिल्फाटा और विक्रोली में खुदाई चल रही है। इस साल के अंत तक पहली टनल बोरिंग मशीन (TBM) के काम शुरू कर देने की उम्‍मीद है। 21 किलोमीटर लंबे इस भूमिगत मार्ग के निर्माण में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर, समुद्र के नीचे वाले 7 किलोमीटर के हिस्‍से में, यहां समुद्र तो तगड़ी चुनौती देगा साथ ही कई तरह की तकनीकी दिक्‍कतों से भी दो-चार होना होगा। समुद्र के नीचे बन रही यह सुरंग एक सिंगल ट्यूब सुरंग होगी। इसमें बुलेट ट्रेन के आने और जाने के लिए दो ट्रैक बिछाए जाएंगे। खास बात यह है कि समुद्र के नीचे से भी बुलेट ट्रेन अपनी फुल स्‍पीड, यानी 320 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ही चलेगी।
आपको बता दें कि 21 किलोमीटर लंबा यह भूमिगत मार्ग महाराष्ट्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से सिल्वाटा तक बनाया जा रहा है। ठाणे क्रीक (इंटरटाइडल ज़ोन) में समुद्र के नीचे 7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी। अहमदाबाद और मुंबई के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में ठाणे क्रीक के नीचे 7 किलोमीटर लंबी समुद्र के नीचे सुरंग का निर्माण शामिल था। यह सुरंग 21 किलोमीटर लंबे भूमिगत खंड का हिस्सा है। 13.6 मीटर के कटर हेड वाली बड़ी सुरंग बोरिंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया। इस परियोजना को 2028 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Bhagalpur Brutality Video: गमछे से बांधकर घसीटा गया युवक, वायरल दृश्य ने झकझोरा शहर
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- सिर्फ रंगाई से नहीं, सड़क की असली मरम्मत करें
News of relief from heat wave : उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
रात ढाई बजे पुलिस को देख फॉर्म हाउस से भागा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष, फार्म हाउस से पकड़ाई 500 पेटी अवैध शराब, 6 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Mule account fraud Chhattisgarh : सट्टे के रूपये से प्रापर्टी डीलिंग, शिवसेना जिलाध्यक्ष सहित 2 गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट से फर्जी ट्रांजेक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Returning Wall Collapse
Balod Returning Wall Collapse : 19 लाख की रिटर्निंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया

Balod Returning Wall Collapse : अपर कलेक्टर चंद्रकांत…

Women Reservation Political Row
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार

Women Reservation Political Row : सोशल मीडिया पर…

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : बैठक में जिले…

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?