CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPS जी पी सिंह को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने रद्द की उनके खिलाफ सभी FIR

IPS जी पी सिंह को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने रद्द की उनके खिलाफ सभी FIR

By Newsdesk Admin
13/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 नवंबर।‌ राजद्रोह, ब्लैकमेलिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे आईपीएस जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज तीनों मामलों की एफआईआर को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की बेंच ने जीपी सिंह की याचिका पर फैसला सुनाया।

जीपी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों को रद्द करने की मांग की थी। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि तत्कालीन सरकार ने उन्हें राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया था। उनके खिलाफ किसी भी मामले में कोई भी साक्ष्य नहीं है।

कोर्ट ने भी माना कि आईपीएस जी पी सिंह को परेशान करने के लिए झूठे मामले में फंसाया गया है। उनके खिलाफ किसी भी मामले में कोई भी ठोस सबूत नहीं है। लिहाजा सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को रद्द कर दिया है।

क्या है पूरा मामला
1 जुलाई 2021 की अल सुबह एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने जीपी सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। तकरीबन 64 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद 10 करोड़ की चल अचल संपत्ति का भी खुलासा किया गया था। छापे के दौरान एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू की टीम ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने का दावा किया था।

बरामद दस्तावेज के आधार पर रायपुर पुलिस ने IPS जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े हुए अपराध भी दर्ज किए गए थे। इन आरोपों के तहत जीपी सिंह को जेल भी जाना पड़ा था। बाद में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

वहीं एक अन्य मामले में साल 2015 में दुर्ग निवासी कमल सेन और बिल्डर सिंघानिया के बीच व्यावसायिक लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। सिंघानिया ने कमल सेन के खिलाफ खिलाफ केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि मामले का चालन जल्द पेश करने और धाराएं कम करने के एवज में जी पी सिंह ने कमल सेन से 20 लाख वसूले थे । कमल सेन ने यह भी आरोप लगाया था कि उस वक्त उन्होंने इस मामले की शिकायत की थी किंतु तब मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। 5 साल बाद सुपेला थाना भिलाई में उन्होंने जीपीसिंह के खिलाफ भयादोहन का मामला दर्ज कराया था ।

राज ठाकरे के साथ आने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, ‘मेरी तरफ से…’
Bhilai केपीएस (कृष्णा पब्लिक स्कूल) ग्रुप के अध्यक्ष एम एम त्रिपाठी, सचिव प्रमोद त्रिपाठी, आर्किटेक्ट पटेल सहित सांठगांठ में शामिल निगम भिलाई के अफसर और कर्मी के खिलाफ FIR दर्ज, कूटरचित दस्तावेज गार्डन और ग्रीन लैंड के लिए आबंटित 96 हजार वर्ग फुट जमीन हड़पने का मामला
भोपाल के होटल की चौथी मंजिल से गिरकर गुजरात के छात्र की मौत, एक्सीडेंट या आत्महत्या…? पुलिस जांच से होगा खुलासा
MLA रिकेश की स्पोर्ट्स कल्चर डेवलप करने केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई से 100 करोड़ की योजना पर चर्चा, ESIC हास्पीटल और खिलाड़ियों की शत प्रतिशत BSP में नौकरी पर भी हुई बात
Fake Police : वर्दी पहनकर रचते थे खौफ का खेल, लोगों को उठाकर करते थे वसूली, ऐसे खुला फर्जी पुलिस गिरोह का राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

Mungeli Fraud Case
Mungeli Fraud Case : धोखाधड़ी के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Mungeli Fraud Case : शिकायतकर्ता आरोपी की तत्काल…

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case :घटना की सूचना मिलते ही…

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :पूरे मनी ट्रेल की जांच…

Kanker Girl Death
Kanker Girl Death : युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Kanker Girl Death :मौत के कारणों का पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?