CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जोधपुर वालों के लिए खुशखबरी! अब 24 घंटे फरियादियों की होगी सुनवाई, चाय-नाश्ते का भी इंतजाम

जोधपुर वालों के लिए खुशखबरी! अब 24 घंटे फरियादियों की होगी सुनवाई, चाय-नाश्ते का भी इंतजाम

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 अप्रैल। जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार ने फरियादियों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. अब से, जोधपुर रेंज में 24 घंटे फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।

इसके लिए उन्होंने अपने घर पर एक अलग रूम “अहनिर्ष सेवामहे” का उद्घाटन किया, जो 24 घंटे चलने वाला परिवादी कक्ष (Complaint Chamber) होगा।

“अहनिर्ष सेवामहे” का मतलब है, “रात दिन सेवा के प्रति समर्पण”, जो रेंज आईजी के इस नए कदम का प्रतीक है।

दूर दराज से आने वाले फरियादियों के लिए फैसला- पुलिस

IG विकास कुमार ने बताया कि जोधपुर रेंज के दूर-दराज से आने वाले फरियादी अक्सर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जोधपुर पहुंचते हैं। लेकिन कई बार, समस्याएं सुनते-सुनते शाम हो जाती है और कुछ फरियादी वापस लौट जाते हैं, जिससे उनके मुद्दे का समाधान नहीं हो पाता. साथ ही, इन फरियादियों को जोधपुर में रुकने के लिए अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, अब यह सुनिश्चित किया गया है कि 24 घंटे फरियादियों की समस्याएं सुनी जाएं और उनका समाधान निकाला जाए.

चाय, नाश्ता और पानी की व्यवस्था- पुलिस

IG रेंज ने बताया कि इस कक्ष में केवल फरियादियों की समस्याएं सुनने की ही व्यवस्था नहीं है, बल्कि चाय, नाश्ता और पानी जैसी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े. इसके साथ ही, कक्ष में एक कर्मचारी 24 घंटे उपस्थित रहेगा और रेंज IG भी कार्यालय के अलावा इस कक्ष में फरियादियों की सुनवाई करेंगे.

फरियादियों द्वारा कक्ष का उद्घाटन

इस कक्ष का उद्घाटन स्वयं फरियादियों के हाथों से हुआ. उद्घाटन के दौरान, कई फरियादियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं. एक रिटायर्ड सैनिक ने बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है, जबकि एक महिला ने कहा कि उसके परिवार में लंबे समय से झगड़ा चल रहा है और उसे न्याय की उम्मीद है. इन घटनाओं ने इस कक्ष के उद्घाटन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया, क्योंकि अब फरियादी अपने मुद्दों का समाधान आसानी से पा सकेंगे.

Kuwait Oil : अचानक थम गया तेल निर्यात, कुवैत में ऐसा क्या हुआ कि एक भी बैरल बाहर नहीं गया
ईद खत्म होते ही पाकिस्तान का बड़ा फैसला! इस देश के लोगों को ताबड़तोड़ बाहर निकालने का काम करेगा शुरू
Somnath Temple completes 75 years : PM मोदी ने रोड शो कर किया भव्य आगमन, 11 तीर्थों के जल से होगा शिखर अभिषेक
मायावती ने भतीजे आकाश को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव कैंपेन को करेंगे लीड
QR Code Police Complaint System : बिलासपुर पुलिस में नई शुरुआत, QR कोड से सीधे अफसरों तक पहुंचेगी शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

Raipur Crime Drug Abuse
Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल

राजधानी में नशे और सट्टे के अवैध कारोबार…

Bhupesh Baghel Election Petition
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?