CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Assembly Session 2025 : एक नेता ऐसा भी! ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे विधायक, बोले संघर्ष मेरी पहचान

Bihar Assembly Session 2025 : एक नेता ऐसा भी! ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे विधायक, बोले संघर्ष मेरी पहचान

By Newsdesk Admin
01/12/2025
Share
Bihar Assembly Session 2025
Bihar Assembly Session 2025

सीजी भास्कर, 1 दिसंबर। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन पटना में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया (Bihar Assembly Session 2025)। जहां अधिकांश विधायक चमचमाती गाड़ियों और सुरक्षा काफिलों के साथ सदन पहुंचे, वहीं आरजेडी के नवनिर्वाचित विधायक अजय कुमार दांगी ने बिल्कुल अलग राह चुनी।

Contents
  • संघर्ष मेरी पहचान अजय दांगी
  • दिल्ली से शुरू हुआ संघर्ष, पटना में मिली मंज़िल
  • (Bihar Assembly Session 2025) जनता को दिया धन्यवाद

वे खुद ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे। हालांकि सुरक्षा कारणों से विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार पर उनके ऑटो को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन दांगी का यह कदम प्रतीक बन गया, संघर्ष और सादगी का।

संघर्ष मेरी पहचान अजय दांगी

गया के टिकारी विधानसभा (232) से पहली बार विधायक बने अजय दांगी शपथ से पहले जब ऑटो चलाते हुए सदन पहुंचे, तो उनके चेहरे पर भावुकता साफ दिख रही थी। उन्होंने कहा कि ऑटो को अंदर आने देना चाहिए था। यह लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है। मैंने 10 साल ऑटो चलाया है।

यहां तक पहुंचना सिर्फ मेरा सफर नहीं, लाखों संघर्षशील युवाओं की जीत है। संघर्ष मेरी पहचान है और मैं अपने पहले दिन कोई बनावटी छवि नहीं बनाना चाहता था। दांगी ने यह भी कहा कि वे सदन में ऑटो रिक्शा चालकों की समस्याएं प्रमुखता से उठाएंगे ।

दिल्ली से शुरू हुआ संघर्ष, पटना में मिली मंज़िल

अजय दांगी कभी दिल्ली की सड़कों पर ऑटो चलाकर अपना गुज़ारा करते थे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा। बिहार लौटकर वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय हुए और धीरे-धीरे लोगों के बीच उनकी पहचान मजबूत हुई।

फेसबुक पर उन्होंने लिखा कि कभी नहीं सोचा था कि दिल्ली में ऑटो चलाने वाला एक दिन उसी ऑटो में बैठकर विधानसभा पहुंचेगा। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, मेहनत और गरीबी से लड़ते हर युवक की जीत है। उन्होंने यह भी लिखा कि राष्ट्रीय जनता दल ने मुझे टिकट नहीं, बल्कि लोकतंत्र में गरीब की आवाज़ बनने का अवसर दिया है। मैं इस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा।

(Bihar Assembly Session 2025) जनता को दिया धन्यवाद

अजय दांगी ने समर्थकों और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि आपने जिस आशीर्वाद से मुझे विधानसभा तक भेजा है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपकी समस्याएं अब मेरी जिम्मेदारी हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनकी जीत न जाति पर आधारित है, न धर्म पर, बल्कि संघर्ष, भरोसे और सेवा की पहचान पर।

बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक दर्जन से अधिक तीर्थ यात्री घायल
डॉ. मुखर्जी जयंती पर भाजपा ने रोपे पौधे, एकता और अखंडता के लिए दे दिए प्राण, एक निशान, विधान, प्रधान नारा को जन जन तक पहुंचाया – शशि भगत
मीलॉर्ड… मैं आत्महत्या कर लूंगा’, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने दी धमकी, भड़के जज
तेल डलवा कर भाग रहे थे निहंग, युवक ने पैसे लेने के लिए पकड़ा तो कृपाण से काट दी कलाई; हालत गंभीर
पीएम मोदी की विदेश नीति पर कांग्रेस नेताओं ने भी बजाई ताली, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सर्वदलीय डेलिगेशन की वापसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

Intern Doctors
Intern Doctors : मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया कार्य बहिष्कार

जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को…

Air India Flight
Air India Flight : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर…

Kulgam Terror Attack
Kulgam Terror Attack : कुलगाम हमले पर कांग्रेस का सरकार से सवाल, मजदूरों के शव घर क्यों नहीं लाए गए, मुआवजा बढ़ाने की भी मांग

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में…

Raipur Job Fair
Raipur Job Fair : रायपुर में कल लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?