CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Heavy Rainfall : 20 साल बाद बारिश से डूबा बिलासपुर, बाढ़ जैसे हालात

Bilaspur Heavy Rainfall : 20 साल बाद बारिश से डूबा बिलासपुर, बाढ़ जैसे हालात

By Newsdesk Admin
17/07/2026
Share
Bilaspur Heavy Rainfall
Bilaspur Heavy Rainfall

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। बिलासपुर में गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब दो दशक बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़कों, कॉलोनियों और निचले क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। (Bilaspur Heavy Rainfall)

Contents
  • जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर : Bilaspur Heavy Rainfall
  • बिजली और पेयजल व्यवस्था पर भी भारी असर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण पांच मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

यह भी पढ़ें : मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, बिजली गिरने का खतरा भी बरकरार

Bilaspur Heavy Rainfall
Bilaspur Heavy Rainfall : बाढ़ जैसे हालात 

 

जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर : Bilaspur Heavy Rainfall

यह भी पढ़ें : Bastar Heavy Rain : मूसलाधार बारिश से तबाही, उफनती नदियों ने तोड़ा सैकड़ों गांवों का संपर्क

पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 74.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 110.2 मिमी वर्षा सीपत क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है।

सरकंडा और चांटीडीह के निचले इलाकों में तेजी से पानी भरने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सरकंडा के बंधवापारा क्षेत्र में दो नावों की मदद से लोगों को निकाला गया। वहीं दोमुहानी इलाके में 10 से अधिक घर चारों तरफ से पानी से घिर गए, जिससे कई परिवार पूरी रात घरों में फंसे रहे। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बिजली और पेयजल व्यवस्था पर भी भारी असर

यह भी पढ़ें : Monsoon Health Alert  :  मानसून में स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर डायरिया से बचाव का अभियान तेज

बारिश का असर बिजली और पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर पानी में डूब जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे पेयजल संकट भी गहरा गया। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।

भारी बारिश के कारण कलेक्टर के सरकारी बंगले में भी पानी भर गया। जल निकासी के लिए नगर निगम की टीम और मशीनों को लगाया गया, जो लगातार पानी निकालने का काम कर रही हैं।

बिलासपुर-जांजगीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्रीघाट के पास जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं अपोलो अस्पताल के पास भी सड़क पर पानी भरने से लोग घंटों तक फंसे रहे। बारिश थमने के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

लगातार बारिश को देखते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि खराब मौसम के कारण न्यायालय में अनुपस्थित रहने वाले पक्षकारों और अधिवक्ताओं के मामलों में प्रतिकूल आदेश पारित न किए जाएं। बताया जा रहा है कि इस अनुरोध पर सहमति जताई गई है।

यह भी पढ़ें : Bilaspur News: मानसून को लेकर निगम की तैयारियां अधूरी, पहली बारिश में ही जलमग्न हुई सड़कें, मामले में अधिकारियों ने दी सफाई

ख़बरें और भी हैं : Raipur Monsoon Special Meeting : मानसूनी समस्याओं पर नगर निगम की विशेष बैठक, जलभराव-सफाई व्यवस्था पर मंथन

Takhatpur News : तखतपुर में मनिहारी पुल के पास बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी, शिनाख्त के बाद जांच में जुटी पुलिस
Government Skill Training : राजेश कुमार पटेल ने बदली तक़दीर, शासन के सहयोग से दिव्यांगता को बनाया आत्मनिर्भरता की ताकत
Major road accident in Kondagaon : अनियंत्रित बस पलटी, 9 घायल, 3 गंभीर
Hardee Anicut Safety : हरदी एनीकट के गेटों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई, जल भराव सुरक्षित
गौरेला: मरवाही वनमण्डल में अवैध सागौन की 16 बल्लियां जप्त, एक गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव
Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल में स्थित…

DOC Cake Scam
DOC Cake Scam : लाखों के माल की धोखाधड़ी में फरार ट्रांसपोर्टर रायपुर से गिरफ्तार, ट्रक चालक की तलाश जारी

35.222 टन डीओसी साल बीज खली गंतव्य तक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?