CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में महिला आरक्षण पर गरजी BJP, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जनआक्रोश रैली

रायपुर में महिला आरक्षण पर गरजी BJP, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जनआक्रोश रैली

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share

सीजी भास्कर 20 अप्रैल

रायपुर। महिला आरक्षण से जुड़े ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के पारित नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकली जनआक्रोश रैली बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां सभा का आयोजन हुआ।

रैली में विष्णुदेव साय, किरण देव, अरुण साव, लक्ष्मी राजवाड़े, रूपकुमारी चौधरी और लक्ष्मी वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि यह महिलाओं का आक्रोश है और “इंडी महागठबंधन” महिला विरोधी मानसिकता रखता है।

27 अप्रैल तक चलेगा विरोध अभियान

महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई है। छत्तीसगढ़ में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलेगा—

20 अप्रैल: प्रदेशभर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा
23-24 अप्रैल: महिला सम्मेलन
26-27 अप्रैल: मंडल स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम
विशेष सत्र में भी नहीं बन सकी बात

महिला आरक्षण से जुड़े इस विधेयक को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया था। हालांकि मतदान के दौरान आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण बिल पास नहीं हो सका।

संविधान (131वां संशोधन) के तहत लोकसभा में पेश इस प्रस्ताव के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध किया। बिल पास करने के लिए 352 मतों की जरूरत थी। प्रस्ताव में लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान था।

भाजपा इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रही है और इसके विरोध को लेकर विपक्ष को घेर रही है। वहीं आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

School News Ambikapur : रफ कॉपी में नोट्स लिखना पड़ा भारी, शिक्षिका ने 12 छात्राओं को छड़ी से पीटा; स्वजन बोले- हो सख्त कार्रवाई
Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश
Nava Raipur Medicity : मेडिसिटी की नींव मजबूत, चार माह में पूरी हुई जमीन प्रक्रिया; नवा रायपुर में बनेगा 680 करोड़ का बॉम्बे हॉस्पिटल
Urban Development : पार्षद और महापौर निधि से अब चमकेंगी शहर की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें
बिना ईट-पत्थर खाए नहीं होता छत्तीसगढ़ की “गिरजा का गुजारा” 30 साल से ककड़ी खीरा समझ चबा जाती है लाल ईंटें, पहले घरवालों ने टोंका, अब सब जानते हैं “बिना खाए नहीं रहेगी”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?