सीजी भास्कर, 05 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले छात्रा को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में घर में घुसकर उसे भगाने की कोशिश की। मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है। (Brutality in Mungeli)
खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म :Brutality in Mungeli
लालपुर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष सोनवानी ने छात्रा को लोरमी बस स्टैंड से अपनी बाइक पर बैठाया और बिलासपुर रोड स्थित एक खेत में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता डरी-सहमी रही।
रात में घर पहुंचकर अपहरण की कोशिश
पुलिस जांच में सामने आया कि 3 जून की रात करीब 2 बजे आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान परिजनों की नींद खुल गई। परिवार के लोगों को जागता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
शिकायत के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई : Brutality in Mungeli
पीड़िता की लिखित शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर लालपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज : Brutality in Mungeli
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




