CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CBSE New Rules : CBSE करने जा रहा बड़ा बदलाव, इस नियम के तहत होगा मार्कशीट में गलतियों में सुधार

CBSE New Rules : CBSE करने जा रहा बड़ा बदलाव, इस नियम के तहत होगा मार्कशीट में गलतियों में सुधार

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
CBSE New Rules
CBSE New Rules

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE New Rules) ने एक बड़ा ऐलान किया है। सीबीएसई अब ऐसा नया सिस्टम लागू करने जा रहा है, जिसके तहत 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट में होने वाली त्रुटियों को दुरुस्त किया जा सकेगा। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षाओं की तैयारियों से जुड़ी अहम जानकारी भी साझा की है। इस संबंध में (CBSE New Rules) के तहत सीबीएसई ने परीक्षा देने वाले छात्रों की सूची यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) को लेकर स्कूल प्रिंसिपलों को आदेश जारी किए हैं।

इसके आधार पर होगा सुधार

बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की सूची समय पर जमा करें। नए नियम के अनुसार, मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण से जुड़ी गलतियों को सही करने का अवसर मिलेगा। बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, स्कूल पहले छात्रों की सूची सीबीएसई को भेजेंगे। इसके बाद छात्रों की ‘डेटा वेरिफिकेशन स्लिप’ जारी की जाएगी और (CBSE New Rules) के तहत इन्हीं विवरणों के आधार पर सुधार संभव होगा।

कौन करेगा वेरिफिकेशन स्लिप जारी

सीबीएसई ने कहा है कि स्कूलों की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थियों की सूची जमा करने के बाद डेटा वेरिफिकेशन स्लिप जारी होगी। इसे स्कूल ही छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। इस स्लिप में परीक्षार्थी/माता/पिता/अभिभावक का नाम, जन्मतिथि और विषयों से जुड़ी पूरी जानकारी होगी। अगर इसमें किसी भी तरह की गलती मिलती है, तो उसी के आधार पर सुधार किया जाएगा। यह नया नियम वर्ष 2026 से लागू किया जाएगा।

परीक्षा से पहले मिलेगा सुधार का मौका

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि डेटा वेरिफिकेशन स्लिप में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाने पर परीक्षा से पहले ही उसे सुधारा जा सकेगा। यानी विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म में सुधार का अवसर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए 13 से 27 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इस तरह (CBSE New Rules) के तहत बोर्ड का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक दस्तावेज़ीकरण संबंधी परेशानियां पहले ही खत्म हो जाएं और भविष्य में किसी भी तरह की समस्या न रहे।

IIM CAT 2025 : आज CAT रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन, शाम 5 बजे से पहले भरें फॉर्म
पेंसिल को लेकर झगड़ा, 8वीं क्लास के बच्चे पर साथी ने किया दरांती से हमला, बैग में छुपाकर लाया था
October Bank Holidays 2025: अक्टूबर में सिर्फ 10 दिन खुलेंगे बैंक, जानें पूरा शेड्यूल
ओडिशा: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में शिशु को जन्म देने का मामला, लेडी मैट्रन बर्खास्त और एएनएम निलंबित
अरमान को नीले ड्रम का डर… CM योगी से लगाई गुहार, बोला-कभी भी पत्नी ले सकती है उसकी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?