CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : दुष्कर्म का केस IAS पर पड़ा भारी, सरकार ने आनन-फानन में बदल दिया उनका पदस्थापना आदेश, अब इन्हें बनाया गया बिलासपुर का नया कमिश्नर

CG News : दुष्कर्म का केस IAS पर पड़ा भारी, सरकार ने आनन-फानन में बदल दिया उनका पदस्थापना आदेश, अब इन्हें बनाया गया बिलासपुर का नया कमिश्नर

By Newsdesk Admin
29/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ सरकार ने कल देर शाम चार आईएएस अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं देने का आदेश जारी किया था, उसे तीन घंटे में बदलना पड़ गया। जीएडी ने कल रात करीब आठ बजे चार आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया था मगर रात 11 बजे उसमें एक महत्वपूर्ण संशोधन हो गया। सरकार ने जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया था। मगर बाद में उन्हें रायपुर बुला लिया गया। उनकी जगह रायपुर कमिश्नर महादेव कांवरे को बिलासपुर संभाग आयुक्त का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

दुष्कर्म केस पड़ा भारी

जनक प्रसाद पाठक 2020 में जांजगीर के कलेक्टर थे। उस समय एक महिला ने उन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी । इस सनसनीखेज आरोप के बाद राज्य सरकार ने उन्हें कलेक्टर पद से हटा दिया था। पाठक इस समय हाई कोर्ट से जमानत पर चल रहे हैं। और इसी संगीन केस के चलते उनका सचिव पद पर प्रमोशन नहीं हो पाया। जीएडी ने यहां से डीओपीटी को प्रमोशन के लिए नाम भेजा था मगर भारत सरकार ने प्रमोशन देने से मना कर दिया। उनके सारे बैचमेट सेकरेट्री प्रमोट हो गए हैं। मगर जनक पाठक अभी स्पेशल सेकरेट्र्री हैं।

आदेश बदलने का कारण बना

नीलम एक्का को हटाकर सरकार ने जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर का कमिश्नर बनाया था । मगर बाद में चूक का अहसास हुआ। दरअसल, जिस जांजगीर जिले के कलेक्टर चेंंबर में महिला से रेप की कथित घटना हुई थी, वह बिलासपुर संभाग में आता है। अब उसी संभाग के थाने में आईएएस के खिलाफ मामला दर्ज है ऐसे में इसी संभाग में कमिश्नर बनाए जाने से अच्छा संदेश नहीं जाता इसी कारण सरकार ने आनंद-फानन में जनक प्रसाद पाठक की पदस्थापना को कैंसिल करने का निर्णय किया है

अवैध तांबा कारोबार का खुलासा: कोरबा पुलिस ने 270 किलो माल जब्त किया, 3 आरोपी पकड़े गए..
Quack Doctor Clinic Death: क्लिनिक में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, Balodabazar में फैला सन्नाटा
GPM Hunting Death Case : शिकार के दौरान युवक की मौत, सबूत मिटाने की कोशिश; 12 गिरफ्तार
Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा
CG News : रोक टोक से नाराज पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी की उम्र 20 साल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

राम मंदिर व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; परिसर में प्रवेश पर रोक

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी…

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?