CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Vyapam Exam Calendar 2026 : इस तारीख से शुरू होंगी व्यापमं की परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

CG Vyapam Exam Calendar 2026 : इस तारीख से शुरू होंगी व्यापमं की परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

By Newsdesk Admin
16/10/2025
Share
CG Vyapam Exam Calendar 2026
CG Vyapam Exam Calendar 2026

व्यापमं ने 2026 के लिए 25 से अधिक परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी किया।

पहली परीक्षा 12 अप्रैल को फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती के लिए होगी।

सेट, पीईटी, पीपीएचटी, बीएड और अन्य प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां घोषित।

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने वर्ष 2026 के लिए प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं का (CG Vyapam Exam Calendar 2026) जारी कर दिया है। अप्रैल से दिसंबर तक 25 से अधिक परीक्षाओं का आयोजन होगा, जिसमें पहली परीक्षा 12 अप्रैल को फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा कैलेंडर से लाखों उम्मीदवारों को आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए स्पष्ट समय-सीमा मिल गई है।

कैलेंडर के अनुसार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में परिवहन आरक्षक की भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल और मंडी बोर्ड में उप निरीक्षक भर्ती के लिए 26 अप्रैल को होगी। प्रवेश परीक्षाओं में पीपीटी और प्री-एमसीए 7 मई, पीईटी और एमएससी नर्सिंग 14 मई, पीपीएचटी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग 21 मई, प्री-डीएलएड 4 जून, प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग 11 जून, पीएटी और पीव्हीपीटी 21 जून को आयोजित होंगी। वहीं हाईकोर्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 28 जून को होगी।

इसके अलावा राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं में सहकारिता विभाग में उपअंकेक्षक के लिए 5 जुलाई, गृह विभाग में सहायक उप निरीक्षक के लिए 12 जुलाई, नगर सेना में फायरमैन के लिए 19 जुलाई, पर्यावरण विभाग में प्रयोगशाला परिचारक के लिए 26 जुलाई, जल संसाधन विभाग में अनुरेखक सिविल के लिए 2 अगस्त, स्वास्थ्य सेवाओं में ओटी टेक्निशियन के लिए 30 अगस्त को परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह सभी परीक्षाएं (CG Vyapam Exam Calendar 2026) के तहत तय की गई समय-सीमा के अनुसार होंगी।

इसके साथ ही विधि विधायी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-3 के लिए 9 सितंबर, स्वास्थ्य विभाग में लैब असिस्टेंट और नमूना सहायक के लिए 20 सितंबर, पर्यावरण संरक्षण मंडल में सहायक ग्रेड-3 के लिए 27 सितंबर, प्रधान मुख्य वन संरक्षण कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के लिए 6 दिसंबर, स्टेनोग्राफर के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 13 दिसंबर और सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

व्यापमं द्वारा जारी यह विस्तृत परीक्षा कैलेंडर (CG Vyapam Exam Calendar 2026) अभ्यर्थियों को समय पर तैयारी करने और अपने अध्ययन कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से तय करने में मदद करेगा। परीक्षा तिथियों और अन्य विवरणों की अधिक जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट CG Vyapam पर उपलब्ध है।

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज
Bhupesh Baghel Remark Row: डिप्टी सीएम अरुण साव पर टिप्पणी से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत
Durg Minor Theft Case : नाबालिग से मामा के घर चोरी कराने का आरोप, पार्षद का बेटा हिरासत में
BSF जवान की पत्नी जमीन के पट्टे के लिए लगा रही दफ्तरों के चक्कर, स्वतंत्रता सेनानी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत
CG News : चमचमाती सड़कों पर बढ़ रहे रोड एक्सीडेंट 3 साल में 17 हजार से अधिक मौतें 🛑 हाई स्पीड व ड्रिंक ड्राइव सबसे बड़ा कारण, रायपुर जिला टॉप, दुर्ग तीसरे स्थान पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे
Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?