CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Mahatari Sadans : महिला सशक्तिकरण को समर्पित 51 महतारी सदनों का आज CM करेंगे लोकार्पण

Chhattisgarh Mahatari Sadans : महिला सशक्तिकरण को समर्पित 51 महतारी सदनों का आज CM करेंगे लोकार्पण

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
Chhattisgarh Mahatari Sadans
Chhattisgarh Mahatari Sadans

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन (Chhattisgarh Mahatari Sadans) लोकार्पण कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धमतरी जिले को 245 करोड़ 80 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सांसद रूप कुमारी चौधरी एवं भोजराज नाग, विधायक अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा, जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

करेलीबड़ी धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र का गांव है। धमतरी जिले में महतारी सदन (Chhattisgarh Mahatari Sadans) निर्माण योजना के अंतर्गत 4 महतारी सदनों का निर्माण क्रमशः ग्राम पंचायत भेंड्री, मेधा, खरेंगा और करेलीबड़ी में कराया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने, सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण कराया जा रहा है।

महतारी सदन (Mahatari Sadan Inauguration Chhattisgarh) निर्माण की इस योजना के तहत प्रथम चरण में वर्ष 2024-25 अंतर्गत कुल 202 महतारी सदन के लिए कुल 50 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 2500 वर्गफीट में निर्मित होने वाले प्रत्येक महतारी सदन की लागत 24.70 लाख रूपए है, जिससे प्रत्येक महतारी सदन में एक हॉल, कमरा, किचन, स्टोर, दुकान, बाउड्रीवाल, प्रसाधन एवं बोरवेल का निर्माण कराया गया है।

महतारी सदन (Chhattisgarh Mahatari Sadans) के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य की महिला स्व-सहायता समूह की 2 लाख सदस्य महिलाएं वर्चुअल रूप से शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य में ग्राम पंचायतों महतारी सदन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य में द्वितीय चरण में वर्ष 2025-26 अंतर्गत कुल 166 महतारी सदन के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 50 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। द्वितीय चरण में निर्मित होने वाले प्रत्येक महतारी सदन की लागत 30 लाख रूपए है।

हर साल 40 लाख सर्पदंश, 50 हजार मौतें: कोबरा-रसेल वाइपर समेत 4 ज़हरीले सांपों से बचाव जरूरी
DMF घोटाले की छापेमारी में 4 करोड़ नकद और 10 किलो चांदी की ईंटें बरामद
रायगढ़ में दूसरे राज्यों से आए 50 लोग थाने लाए गए: पुलिस कर रही वेरिफिकेशन, ज्यादातर पश्चिम बंगाल से
Excise SI recruitment Chhattisgarh : आबकारी SI भर्ती पर अस्थायी रोक, मंत्री देवांगन ने बताई वजह
दहेज के लिए विवाहिता से 1 लाख की डिमांड:रायगढ़ में पति-सास और जेठ ने पीटा, फिर घर से निकाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Hunting Death Case
GPM Hunting Death Case : शिकार के दौरान युवक की मौत, सबूत मिटाने की कोशिश; 12 गिरफ्तार

GPM Hunting Death Case

Balod Cyber Crime
Balod Cyber Crime : ब्रेकअप के बाद युवती का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट

Balod Cyber Crime

Vikram 1
Vikram 1 : देश के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में पहुँचाने वाली टीम में शामिल रहे भिलाई के अजिंक्य ने बढ़ाया मान, बधाइयों का तांता

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में लिखे गए एक…

Balrampur Murder Case
Balrampur Murder Case : शिक्षक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

Balrampur Murder Case

Mungeli Meeting
Mungeli Meeting : योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को मिली सख्त हिदायत, लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर दिया जोर

परिसर में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?