CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh: रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, हैकर ने डाली अश्लील वीडियो

Chhattisgarh: रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, हैकर ने डाली अश्लील वीडियो

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल अब तक आम लोगों को अपना शिकार बनाने वाले साइबर अपराधियों ने रायपुर पुलिस का ही इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया. इतना ही नहीं हैकरों ने पुलिस के अकाउंट पर अश्लील रील भी डाल दी, जिसके बाद रायपुर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया. 

दरअसल रायपुर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए इंस्टाग्राम पर अपनी एक ID बना रखी है. जिस पर पुलिस अपनी कार्रवाई और जागरूकता के वीडियो पोस्ट करती है. गुरुवार शाम किसी हैकर ने रायपुर पुलिस के इस अकाउंट को हैक कर लिया. हैकर ने पुलिस के अकाउंट पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया. साथ ही अकाउंट पर एलन मास्क का फोटो भी दिखाई दे रहा है. यह वीडियो पोस्ट होते ही जमकर वायरल हो गया.

ID रिकवर करने के जुटी सायबर क्राइम की टीम

जैसे ही रायपुर पुलिस को ID हैक होने की सूचना मिली तत्काल सायबर क्राइम की टीम को ID रिकवर करने के काम में लगा दिया गया. हालांकि इस दौरान रायपुर पुलिस ने आला अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे. करीब एक घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद ID रिकवर की जा सकी.ID रिकवर होने के बाद अश्लील वीडियो को भी रायपुर पुलिस के अकाउंट से हटाया गया. हालांकि इतने समय में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था. रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम ID पर करीब 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

सायबर अपराधियों के आगे बेबस दिखी रायपुर पुलिस

साइबर क्राइम की टीम ने रायपुर पुलिस के इंस्टाग्राम अकाउंट की ID को रिकवर कर लिया, लेकिन इस दौरान टीम को ID रिकवर करने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा. वहीं, इस घटना से यह भी साफ पता चलता है कि साइबर अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है, जो सीधे रायपुर पुलिस के अकाउंट पर ही हमला बोल दिया.  इस घटना से रायपुर पुलिस के साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के बड़े-बड़े दावों की भी पोल खुल गई है. घटना के बाद जब एबीपी न्यूज ने रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह से बात करने की कोशिश की तो वे  इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आए. इससे साफ हो जाता है कि पुलिस के बड़े-बड़े दावों की असलियत कुछ और ही है.कोई भी साइबर अपराधी कुछ ही देर में रायपुर पुलिस को घुटने पर ला सकता है. फिलहाल इस घटना को अंजाम देने वाले हैकर पुलिस की पकड़ से दूर हैं. 

बदले जायेंगे कई राज्यों के राज्यपाल व उप राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों को मिल सकते हैं नए राज्यपाल
NCERT New Syllabus 2026: नई शिक्षा नीति के तहत 9वीं से 12वीं तक बदलेगा सिलेबस, छात्रों को मिलेगा नया सीखने का अनुभव
Mohan Yadav Jaipur Visit : जयपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, “राजस्थान-MP भाई-भाई, मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी”
Raipur Corona Update: जानें कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक? एक्सपर्ट्स ने बताया डरने की जरूरत है या नहीं…
2 हजार रुपए की SIP आपको बना देगी करोड़पति! समझ लीजिए ये फॉर्मूला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

Ferrari Luce
Ferrari Luce : फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार ने नीलामी में रचा इतिहास, 370 करोड़ रुपये में बिकी पहली कार

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce ने…

Vishnu Deo Sai Farming  : खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
Vishnu Deo Sai Farming  : खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी…

BJP New Team 2026 : बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान; वसुंधरा, राम माधव और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
BJP New Team 2026 : बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान; वसुंधरा, राम माधव और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। राष्ट्रीय…

BJP New Team
BJP New Team : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूप कुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?