CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग:बुआ के भड़काने पर युवक पत्नी को करता था परेशान, आयोग ने बुआ को ही सुधरने भेज दिया एक महीने के लिए नारी निकेतन

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग:बुआ के भड़काने पर युवक पत्नी को करता था परेशान, आयोग ने बुआ को ही सुधरने भेज दिया एक महीने के लिए नारी निकेतन

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

20 मार्च , 2025 :

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में बुधवार को महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई के दौरान आयोग ने एक चौंकाने वाला फैसला दिया। जिस बुआ के कहने पर पति अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था उसे ही सुधारने के लिए एक महीने तक नारी निकेतन में रहने को कहा गया है। ताकि पति पत्नी के बीच संबंध पहले से बेहतर हो सके।

मामलों की सुनवाई के दौरान आवेदिका ने बताया कि उसका पति अपनी बुआ के भड़काने पर उसे लगातार शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करता था। वो कई बार अपने पति को समझा चुकी थी, लेकिन पति बुआ की ही बातों को सच मानता था। पत्नी को प्रताड़ित करने के साथ ही उसके तीनों बच्चों को भी मां से छिन लिया गया। इसके बाद भी उसकी बुआ सास लगातार उससे विवाद करती रहती थी। यह विवाद एक बार इतना बढ़ा कि पति को जेल तक जाना पड़ गया।

तीन दिन पहले ही उसका पति जेल से छूटा है। लेकिन जेल से आने के बाद भी उसका व्यवहार नहीं बदला। वो वही करता तो जो उसकी बुआ कहती। सभी पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने कहा कि आवेदिका का दाम्पत्य जीवन उसकी बुआ सास की वजह से टूटने की कगार पर आ चुका है। इसलिए बुआ सास को ही एक माह के लिए नारी निकेतन भेजा जाए।

ताकि वो वहां रहकर सुधर सके। एक महीने तक घर में बुआ सास नहीं रहेगी तो पति-पत्नी को भी अपनी बातों को समझाने में आसानी होगी। सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और सदस्यगण लक्ष्मी वर्मा एवं सरला कोसरिया मौजूद थे।

भतीजे ने बैंक मैनेजर के साथ मिलकर धोखा दिया एक प्रकरण में महिला ने बताया कि उसके भतीजे ने बैंक मैनेजर के साथ मिलकर उसके नाम की जमीन गिरवी रखकर 10 लाख का लोन ले लिया है। पिछली सुनवाई में महिला आयोग के निर्देश पर आरोपी तत्कालीन बैंक मैनेजर, महिला के भतीजे और एक अन्य गारंटर के खिलाफ एफआईआर कराई गई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया।

बिना तलाक की दूसरी शादी

एक अन्य मामले में आवेदिका ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई थी। उसका एक 18 साल का लड़का व 16 साल की बेटी है। उसके पति ने आवेदिका व बच्चों को बीते पांच साल से छोड़ दिया है। भरण पोषण भी नहीं देता। इतना ही नहीं बच्चों के सभी जरूरी सर्टिफिकेट भी अपने पास रख लिया है। पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी भी कर ली है। आयोग की समझाइश पर युवक ने दोनों बच्चों की पढ़ाई व भरण-पोषण के लिए प्रति माह 6 हजार रुपए देने का वादा किया है।

CG News : अस्पतालों की सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार का बड़ा कदम, अब Army के हाथों में होगी Hospitals की सुरक्षा, रिटायर्ड जवान किए जाएंगे तैनात…
GST Notice Chhattisgarh : 44 हजार करोड़ राजस्व लक्ष्य हासिल करने की कवायद, 7000 कारोबारियों को नोटिस
Anil Tuteja Case Raipur : निलंबित आईएएस अनिल टुटेजा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पर जेल से बाहर आना मुश्किल!
Girls Education : गढ़उमरिया में नवगुरुकुल का शुभारंभ, बालिकाओं की शिक्षा और संस्कारों के संवर्धन की नई पहल
लड़की के पेट में अचानक उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन… दादा की शर्मनाक करतूत का हुआ भंडाफोड़

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Prince Dhaba Inspection
Raipur Prince Dhaba Inspection : प्रिंस ढाबा पर फिर निगम की कार्रवाई, खाने-पीने की चीजों की जांच; पहले भी लग चुका है जुर्माना

Raipur Prince Dhaba Inspection : अब एक बार…

Raigarh Diesel Tanker Accident
Raigarh Diesel Tanker Accident : डीजल टैंकर और कार की टक्कर, टैंकर पलटते ही डीजल लेने जुटे लोग

Raigarh Diesel Tanker Accident : घटना की सूचना…

Missing Youth Murder Case
Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Missing Youth Murder Case : पुलिस आसपास के…

Two Wheeler Theft Case
Two Wheeler Theft Case : चोरी की स्कूटी से बाइक चोरी करने निकले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद

Two Wheeler Theft Case :पुलिस के अनुसार, गिरोह…

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?