CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने की शनिवार को प्रातः शाला संचालन की मांग, शासन से पुनर्विचार की अपील

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने की शनिवार को प्रातः शाला संचालन की मांग, शासन से पुनर्विचार की अपील

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share

सीजी भास्कर 31 जुलाई

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने शनिवार के दिन स्कूल संचालन के समय को पुनः सुबह 7:30 बजे से निर्धारित करने की मांग को लेकर रायपुर के संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने शासन द्वारा हाल ही में शनिवार को स्कूल का समय बदलकर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किए जाने पर आपत्ति जताई है।

शिक्षक संघ का तर्क है कि विगत कई वर्षों से शनिवार को प्रातः कालीन समय पर स्कूल संचालन की परंपरा रही है। इस दिन विशेष रूप से योग, व्यायाम, खेल-कूद, एवं अन्य शारीरिक और रचनात्मक गतिविधियाँ कराई जाती हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों की मानसिक, शारीरिक और शैक्षणिक विकास पर स्पष्ट रूप से देखा गया है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सप्ताह में एक दिन समय में परिवर्तन से बच्चों और शिक्षकों को एक नया उत्साह और ऊर्जा मिलती है। सुबह के समय का वातावरण गतिविधियों के लिए अधिक अनुकूल होता है, जिससे छात्र भी ज्यादा सक्रिय और भागीदारी करते हैं।

शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि नई व्यवस्था से इन रचनात्मक कार्यक्रमों पर असर पड़ेगा और बच्चों की भागीदारी में भी कमी आ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शासन से अनुरोध किया है कि शनिवार को पूर्ववत 7:30 से 11:30 बजे तक का शाला संचालन समय लागू किया जाए।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख पदाधिकारी:
संगठन मंत्री सुनील नायक, जिला अध्यक्ष मनीष देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, तहसील संगठन मंत्री अवध वर्मा, तहसील अध्यक्ष ज्ञानेश्वर वर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, रमाकांत यादव, अतुल मिश्रा, मनीष महानन्द, गुपेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मी राव, राजेश सिंह, डोमार सिंह पटेल आदि प्रमुख सदस्य इस ज्ञापन सौंपने में उपस्थित रहे।

Congress Mandal President Controversy: गरियाबंद में जारी सूची ने बढ़ाई हलचल, दिवंगत नेता को सौंप दी गई मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Land Sold On Name Of Dead Woman: तीन साल पहले मर चुकी महिला के नाम पर बेच दी जमीन, सूरजपुर में हड़कंप
Nari Shakti Vandan Act 2026 : नारी शक्ति का शक्ति प्रदर्शन! भव्य पदयात्रा, हजारों महिलाओं ने हस्ताक्षर कर जताया समर्थन
छत्तीसगढ़ में मस्जिदों के आय-व्यय का लेखा-जोखा अनिवार्य, हर रुपये का देना होगा हिसाब…
CG News : रोक टोक से नाराज पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी की उम्र 20 साल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Safety
Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग की बदहाल सड़क पर सख्त हुए तोखन साहू, जल्द मरम्मत के दिए निर्देश

मुंगेली जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था…

BJP Congress Food Controversy
BJP Congress Food Controversy : कांग्रेस पर शाकाहारी खाने को नॉन-वेज बताने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

BJP Congress Food Controversy :विवाद कैसे शुरू हुआ,…

Raipur Vehicle Theft
Raipur Vehicle Theft : 10 गाड़ियां चोरी के दावे पर पुलिस का खंडन, 15 दिनों में 2 बाइक चोरी

Raipur Vehicle Theft : पुलिस अब आसपास लगे…

Disability Certificate
Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर अब होगी दोबारा जांच, मेडिकल बोर्ड के सामने बुलाए जाएंगे संदिग्ध लोग

रायपुर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के जरिए सरकारी…

Vice President Chhattisgarh
Vice President Chhattisgarh : 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर में 2 सितंबर को होने वाला एम्स…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?