CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका: बालोद बना देश का तीसरा सबसे आगे जिला!

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका: बालोद बना देश का तीसरा सबसे आगे जिला!

By Newsdesk Admin
03/06/2025
Share

सीजी भास्कर 3 जून जनभागीदारी से जल संचय में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं बालोद जिला देश में तीसरे नम्बर पर है। यहां कैच द रैन अभियान के तहत बारिश की बूंदों को सहेजने के लिए तालाब, कूप, सोखपिट गड्ढा निर्माण, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जैसे 1.01 लाख काम पूरे किए हैं। अभी 8575 काम चल रहे हैं, जो बारिश से पहले पूरे हो जाएंगे। इनकी मदद से बालोद लोगों की जरूरत के पानी का एक बड़ा हिस्सा जमीन के अंदर सहेजकर रखेगा, जो जरूरत के समय काम आएगा।

केंद्र की टीम करेगी जमीनी सत्यापनइस काम के लिए बालोद जिले का सम्मान करने की भी तैयारी है, लेकिन इससे पहले केंद्र की टीम कामों का जमीनी सत्यापन करेगी। असल में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने जल संचय-जनभागीदारी अभियान शुरू किया है। इसका मकसद जिलों में पहले से बनी जल संरचनाओं को गहरा करना, उनमें से गाद निकालकर बाहर करना, उन्हें सरकारी रिकार्ड में दर्ज करना, नई जल संरचनाएं जैसे कुएं, तालाब, बावडिय़ां बनाना है।जिलों और विकाखंडों का हालरिपोर्ट के अनुसार 21 विकासखंड जिनमें बालोद जिले के बालोद, गुंडरदेही, बेमेतरा जिले के साजा, बिलासपुर जिले के तखतपुर, बेल्हा, धमतरी जिले के धमतरी और कुरूद तथा दुर्ग जिले के दुर्ग और धमधा गरियाबंद जिले के राजिम व फिंगेश्वर, कबीरधाम जिले के पंडरिया, कांकेर जिले के चारामा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़, महासमुंद जिले के बसना व पिथौरा, रायगढ़ जिले के पुसौर, राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला तथा सुरजपुर जिले के सुरजपुर विकासखंड अर्धसंकटकालीन (सेमी क्रिटिकल) स्थिति में है।

शेष 120 विकासखंड को रिपोर्ट में सुरक्षित माना गया है।पीएम ने कहा था लोकमाता के कामों से प्रेरणा लेकर शुरू किया कैच द रैन अभियानकेंद्र व राज्य सरकार पानी सहेजने के लिए अलग-अलग मोर्चे पर काम कर रही है। 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान से पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के जल संरक्षण के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि वह दूरदर्शी शासिका थीं, उन्होंने जल सहेजने के लिए अनेक तालाब व जल संरचनाओं का निर्माण कराया। उन्हीं से प्रेरणा लेकर कैच द रैन अभियान चला रहे हैं, ताकि पानी की एक-एक बूंदों को सहेज सकें।

देश के टॉप-10 जिले, जिन्होंने सर्वाधिक काम कियाप्रदेश- जिला- पूरे किए काम- चल रहे काम- कुल काममध्यप्रदेश- खंडवा- 129003- 38- 129041राजस्थान- भीलवाड़ा- 104940- 3447- 108387छत्तीसगढ़- बालोद- 92742- 8575- 101317तेलंगाना- आदिलाबाद- 98634- 1874- 100508राजस्थान- बाड़मेर- 79055- 12477- 91532तेलंगाना- मानचेरियाल- 84526- 3203- 87729तेलंगाना- नालगोंडा- 84715- 2621- 87336तेलंगाना- वारांगल- 72634- 3208- 75842तेलंगाना- निर्मल- 60352- 9051- 69403गुजरात- सूरत- 56750- 10438- 67188फैक्ट फाइल-टॉप-5 राज्यराज्य कार्य पूर्ण निर्माणाधीनतेलंगाना 520006 561114छत्तीसगढ़ 405535 436871राजस्थान 364961 416072मध्य प्रदेश 276603 308472उत्तर प्रदेश 141046 167301

Taj Mahal Visit: ताजमहल की खूबसूरती में खोए ट्रंप जूनियर, पूछा—“इतने विशाल स्मारक को बनाने में कितने लोग लगे?”
A young man climbed a tower due to the insistence of his two wives : शराब के नशे में 50 फीट ऊपर पहुंचा
Chhattisgarh Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की दस्तक, दो दिन बूंदाबांदी के आसार, फिर लौटेगी तेज ठंड
CG Tribal Congress Protest : ‘वनवासी’ शब्द के खिलाफ फूटा बस्तर से रायपुर तक का गुस्सा, अमित शाह का पुतला दहन!
Rajnath Singh SCO Meeting : बिश्केक में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- आतंकवाद के केंद्र अब सजा से बच नहीं सकते
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Open School Exam 2026 : ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म की आखिरी तारीख तय
Open School Exam 2026 : ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म की आखिरी तारीख तय

नवंबर 2026 की ओपन स्कूल परीक्षा (Open School…

Hanuman Ansh Box Office : 34वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
Hanuman Ansh Box Office : 34वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की कमाई (Hanuman…

Rajnandgaon Electricity Modernization : 2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था, सड़कों से हटेगा तारों का जाल
Rajnandgaon Electricity Modernization : 2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था, सड़कों से हटेगा तारों का जाल

शहर की बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण (Rajnandgaon Electricity…

AI Retro Look Chhattisgarh : AI ने बदला विष्णुदेव साय का अंदाज, 80s के रेट्रो लुक में वायरल हुई तस्वीरें
AI Retro Look Chhattisgarh : AI ने बदला विष्णुदेव साय का अंदाज, 80s के रेट्रो लुक में वायरल हुई तस्वीरें

 सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक…

Ganja Smuggling Sihawa : उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था गांजा, सिहावा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
Ganja Smuggling Sihawa : उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था गांजा, सिहावा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

उड़ीसा से गांजा तस्करी (Ganja Smuggling Sihawa) कर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?