CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM योगी आदित्यनाथ ने बीएचयू में स्वास्थ्य सुविधाओं को दी रफ्तार, ट्रॉमा सेंटर-CCU पर फोकस

CM योगी आदित्यनाथ ने बीएचयू में स्वास्थ्य सुविधाओं को दी रफ्तार, ट्रॉमा सेंटर-CCU पर फोकस

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

13 मई 2025 :

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार शाम वाराणसी दौरे के दौरान बीएचयू (BHU) में बन रही दो अहम स्वास्थ्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने आईएमएस बीएचयू परिसर में बन रहे ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ और ट्रॉमा सेंटर में निर्माणाधीन ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (CCU) का जायजा लिया. सीएम योगी ने अफसरों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए ताकि जनता को समय पर इसका लाभ मिल सके.

बुजुर्गों के लिए देश का तीसरा एजिंग सेंटर होगा बनारस में

बीएचयू परिसर में बन रहा नेशनल सेंटर फॉर एजिंग, 147.39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. यह सेंटर खासतौर पर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए होगा, जिसमें उन्हें एक ही छत के नीचे इलाज, जांच और देखभाल की सभी सुविधाएं मिलेंगी. अभी तक इस तरह के केंद्र सिर्फ एम्स (AIIMS) दिल्ली और मद्रास मेडिकल कॉलेज में ही मौजूद हैं. बीएचयू में बनने वाला यह देश का तीसरा एजिंग सेंटर होगा.यह सेंटर छह मंजिला होगा, जिसमें 200 बेड की सुविधा दी जाएगी. बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल में हर दिन 8000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिनमें 1500 से ज्यादा बुजुर्ग होते हैं. ऐसे में यह सेंटर बुजुर्ग मरीजों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा.

150 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट भी तैयार हो रहा

मुख्यमंत्री ने ट्रॉमा सेंटर परिसर में बन रहे 119.74 करोड़ रुपये की लागत वाले क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया. यह यूनिट 150 बेड की होगी और इसमें तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के साथ-साथ आईसीयू, इमरजेंसी केयर और बर्न वार्ड जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी. इसमें 40 बेड का बर्न वार्ड भी बनाया जाएगा, जिससे आग या जलने की घटनाओं में घायल मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सकेगा.

जनता को जल्द मिलें आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में देश का आदर्श बनाना है. उन्होंने निर्माण एजेंसियों से कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराई जाएं.

NPHCE के तहत संचालित

गौरतलब है कि बुजुर्गों के लिए यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की National Programme for Healthcare of the Elderly (NPHCE) के तहत संचालित हो रहा है, जिसका मकसद देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं विकसित करना है.

गजब शौकीन, घर में मिनी बार… ACB के अधिकारी के ठिकाने से मिलीं 40 लाख की गड्डियां
गोरखपुर: बिजली के तार पर भ्रूण मिलने पर इलाके में मची सनसनी, पुलिस कर रही है पूछताछ
केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला के दूसरा दिन संपन्न विशेषज्ञों ने स्क्रिप्ट लेखन की तकनीक, पात्र निर्माण और संवाद लेखन पर प्रशिक्षण के साथ प्रायोगिक अभ्यास भी
Arun Sao VS Bhupesh Baghel : बस्तर से सुरक्षाबलों की वापसी पर अरुण साव का भूपेश बघेल को करारा जवाब, ‘कांग्रेस राज में नक्सलियों ने मनाई थी खुशी, अब हो रहा है सफाया’
एक महीने नहीं चुकाई किस्त…’ रिकवरी एजेंट ने मचाया तांडव, परिवार को किया बेघर, मारपीट कर मकान पर लगा दिया ताला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर
GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर

जिले में सिंचाई क्षमता (GPM Irrigation Capacity) 4,458…

Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश
Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला
Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला

इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी पर भालू…

Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात
Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात

सीजी भास्कर, 17 सितंबर : धमतरी में ईसाई…

Kharora Chain Snatching Case
Kharora Chain Snatching Case : दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, रेस्टहाउस के सामने बाइक सवारों ने उड़ाई चेन

Kharora Chain Snatching Case :फुटेज के जरिए आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?