CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CMAI Fab Show : पीएम मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय मंच से होगा प्रस्तुतिकरण

CMAI Fab Show : पीएम मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय मंच से होगा प्रस्तुतिकरण

By Newsdesk Admin 22/04/2025
Share
CMAI Fab Show
CMAI Fab Show

सीजी भास्कर, 22 अप्रैल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों (CMAI Fab Show) में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इन अवसरों पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएँ और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों एवं नीति निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। ये आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में होंगे।

मुख्यमंत्री 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में भाग लेंगे, जिसे क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित किया गया है। यह शो देश के वस्त्र उद्योग से जुड़े दिग्गजों का प्रमुख प्लेटफॉर्म है, जहाँ उत्पादन, निर्यात और ब्रांडिंग से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधि शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री इस मंच से छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं, प्रोत्साहनों और निवेश के अवसरों की जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की भी संभावना है।

24 अप्रैल को इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत इस्पात उद्योग के लिए विकसित अधोसंरचना, नवाचार, और दीर्घकालिक योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

इसी दिन छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इस बैठक में औद्योगिक क्लस्टर्स, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम, और अनुकूल श्रमिक नीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन (CMAI Fab Show) का भी भ्रमण करेंगे, जहाँ राज्य की औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत प्रोत्साहन, और निवेश के बहुआयामी अवसरों की जानकारी मिलेगी। यह पवेलियन निवेशकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मीडिया से संवाद करेंगे। वे इस दौरे के प्रमुख उद्देश्यों, राज्य की नई औद्योगिक नीति की विशेषताओं और निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे।

You Might Also Like

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले– राज्यसभा जाना मेरी पुरानी इच्छा

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस

Kamdhenu Gaushala Bhatapara : कामधेनु गौशाला बनी मानवता का सहारा, बेघर निषाद परिवार को मिला आश्रय और नई जिंदगी

Newsdesk Admin 22/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nipania Procurement Center Case
Nipania Procurement Center Case : धान में रेत मिलाकर हेराफेरी करने वाला खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 09 मार्च। बलौदाबाजार जिले में धान…

Dhamni ECO Tourism Village
Dhamni ECO Tourism Village : ईको-पर्यटन ग्राम धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ में ईको-पर्यटन को…

Kanker Forest Department Action
Kanker Forest Department Action : कांकेर में अवैध शिकार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, जंगली सुअरों का मांस और जीवित जानवर बरामद

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर वनमंडल…

Lakshmi Verma Rajya Sabha Member
Lakshmi Verma Rajya Sabha Member : नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात, मिली शुभकामनाएं

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

Gstat Litigation Guide Ebook Launch
Gstat Litigation Guide Ebook Launch : राज्यपाल रमेन डेका ने ‘GSTAT लिटिगेशन गाइड’ ई-बुक का किया विमोचन, करदाताओं और अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन…

You Might Also Like

Nitish Kumar Resigns
अन्य

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले– राज्यसभा जाना मेरी पुरानी इच्छा

05/03/2026
अन्यछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

22/02/2026
अन्य

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

22/01/2026
Durg Traffic Awareness
अन्य

Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस

16/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?