CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Timing Change Demand : कड़ाके की ठंड में बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल, टाइमिंग बदलने की रखी मांग

School Timing Change Demand : कड़ाके की ठंड में बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल, टाइमिंग बदलने की रखी मांग

By Newsdesk Admin
22/11/2025
Share
Barbaspur Primary School
Barbaspur Primary School

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। राजनांदगांव जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड (Cold Weather Impact on Students) और सुबह के तापमान में तेज गिरावट के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिस्थितियों को देखते हुए एनएसयूआई (Rajnandgaon NSUI Protest) ने जिला प्रशासन से स्कूलों के समय में तत्काल परिवर्तन की मांग की है। शुक्रवार को एनएसयूआई प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

एनएसयूआई जिला महासचिव राजा यादव ने बताया कि जिले में न्यूनतम तापमान इन दिनों 14 डिग्री तक पहुंच जाता है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। सुबह 7 से 8 बजे के बीच शीतलहर का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिससे नन्हें बच्चों को स्कूल पहुंचाना बेहद कठिन हो गया है (Winter Cold Wave)। उन्होंने कहा कि ठंड की वजह से कई बच्चों में सर्दी-खांसी, बुखार और अस्वस्थता की शिकायतें बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है।

यादव ने बताया कि जिस समय बच्चों को स्कूल (School Timing Change Demand) के लिए निकलना पड़ता है, उसी समय ठंड का प्रभाव सबसे अधिक होता है। अभिभावक भी सुबह के समय बढ़ती ठंड की चिंता को लेकर प्रशासन से समय बदलाव की मांग कर रहे हैं। एनएसयूआई ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और जब तक तापमान सामान्य नहीं होता, तब तक स्कूल का समय एक से दो घंटे आगे बढ़ाया जाना आवश्यक है ।

संगठन ने यह भी कहा कि प्रदेश के कई ज़िलों में तापमान का स्तर लगातार गिर रहा है, ऐसे में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए त्वरित निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव, प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर, प्रदीप साहू, गीतेश, भूपेश सहारे, संजय सिन्हा, धनंजय बंजारे, कुलदीप साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ganja Smuggling :  डेढ़ किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
Sant Gahira Guru University : कुलसचिव शारदा प्रसाद त्रिपाठी हटाए गए, प्रवीण अग्रवाल को वित्तीय अधिकारों के साथ मिला प्रभार
New Criminal Laws : नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी में जुटी सरकार
Dubai Situation Update: ईरान-इजराइल तनाव के बीच दुबई से लौटे भारतीयों ने बताई जमीनी हकीकत
Minor Assault Rural India : मटर तोड़ने पर दो नाबालिगों को बांधकर पीटने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Yogi Adityanath Mother Funeral
Yogi Adityanath Mother Funeral : मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए CM योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Yogi Adityanath Mother Funeral : मां को अंतिम…

Rahul Gandhi Remark
Rahul Gandhi Remark : राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, कांग्रेस से पूछे 4 सवाल

Rahul Gandhi Remark : संगठन के महासचिव और…

Korba JB Hotel Gambling Case
Korba JB Hotel Gambling Case : कोरबा के JB होटल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 18,800 रुपए जब्त

Korba JB Hotel Gambling Case : गौरतलब है…

Paddy Crop Loss Compensation Demand
Paddy Crop Loss Compensation Demand : धान नुकसान पर कांग्रेस की मांग, किसानों को ₹65,100 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार: दीपक बैज

Paddy Crop Loss Compensation Demand : खराब मौसम…

Bilaspur Swadeshi Mela
Bilaspur Swadeshi Mela : बिलासपुर में स्वदेशी मेले की शुरुआत, 18 राज्यों के उत्पादों के लगे स्टॉल

Bilaspur Swadeshi Mela : आयोजकों के मुताबिक, मेला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?