CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Collector strict amid heatwave alert : अतिक्रमण हटाने और इलाज की तैयारी के आदेश

Collector strict amid heatwave alert : अतिक्रमण हटाने और इलाज की तैयारी के आदेश

By Newsdesk Admin
22/04/2026
Share

सीजी भास्कर 22 अप्रैल I बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने तथा हीटवेव से निपटने के लिए अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। (Collector strict amid heatwave alert)

Contents
  • 30 अप्रैल तक लंबित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश
  • राजस्व मामलों में तेजी लाने के निर्देश : Collector strict amid heatwave alert

कलेक्टर ने विशेष रूप से तालाब, डबरी और खेल मैदान जैसे सार्वजनिक स्थलों पर नए अतिक्रमण को रोकने और पहले से मौजूद अतिक्रमण को तुरंत हटाने के लिए सख्त कार्रवाई करने को कहा।

जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्होंने सभी अस्पतालों को हीटवेव प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को बीएमओ और अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने को कहा। (Collector strict amid heatwave alert)

गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को लगातार जांच अभियान चलाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

30 अप्रैल तक लंबित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश

कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 के तहत राजस्व सहित सभी विभागों में लंबित आवेदनों का निराकरण 30 अप्रैल तक पूरा करने को कहा। उन्होंने जन समस्या निवारण शिविरों के दौरान ग्राम पंचायतों में योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर दिया।

इसके अलावा, सभी हैंडपंपों को चालू रखने, जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ योजना को सक्रिय करने और ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत घर-घर जल संचयन संरचनाओं का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। (Collector strict amid heatwave alert)

राजस्व मामलों में तेजी लाने के निर्देश : Collector strict amid heatwave alert

राजस्व के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निपटारे के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। साथ ही सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र समाधान करने के निर्देश भी दिए।

जल संसाधन विभाग को नहरों के माध्यम से तालाबों में पानी भरने की प्रक्रिया तेज करने और शेष तालाबों को 30 अप्रैल तक भरने के निर्देश दिए गए। (Collector strict amid heatwave alert)

कलेक्टर ने जनगणना के तहत सभी अधिकारियों को ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरने के लिए भी कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गोते, अभिषेक गुप्ता, ए.आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

BJYM Bilaspur Leadership Change: युवा मोर्चा में अमर की पसंद को तरजीह, शहर में वैभव–ग्रामीण में ऋषभ
Mouse Deer Rescue : कुत्तों से बचकर कलेक्ट्रेट पहुंचा माउस डियर, वन विभाग ने बचाई जान
हेड मास्टर की घिनौनी करतूत उजागर: महिला टॉयलेट में मिला मोबाइल, रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप
Bharat Ratna Demand for Acharya Vidyasagar: दूसरी पुण्यतिथि पर तेज हुई ‘भारत रत्न’ की मांग, चन्द्रगिरि तीर्थ पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज
BJP Absence Controversy : सांसद-विधायक के कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारी गायब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Navagaon Antim Sanskar Vivad : मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद, साहू समाज ने बुलाई बैठक
Navagaon Antim Sanskar Vivad : मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद, साहू समाज ने बुलाई बैठक

महिला की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को…

सक्ती में कल शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 122 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज…

Korba King Cobra Rescue : रिसार्ट के बिजली बोर्ड में कुंडली मारकर बैठा था 8 फीट का किंग कोबरा
Korba King Cobra Rescue : रिसार्ट के बिजली बोर्ड में कुंडली मारकर बैठा था 8 फीट का किंग कोबरा

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : रिसॉर्ट के बिजली…

Child Burning Death Case
Child Burning Death Case : बिलासपुर में 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में डाला, मौत

Child Burning Death Case :बच्ची की मौत के…

Korba Wife Murder Case
Korba Wife Murder Case : घर बनाने को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने सीमेंट के डंबल से सिर पर किया हमला

Korba Wife Murder Case : पुलिस ने रमेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?