CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘लड़कियों की नाभि ढकी रहेगी, तभी सुरक्षित रहेंगी’, कथावाचक प्रदीप मिश्रा का विवादित बयान! 

‘लड़कियों की नाभि ढकी रहेगी, तभी सुरक्षित रहेंगी’, कथावाचक प्रदीप मिश्रा का विवादित बयान! 

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

जयपुर , 03 मई 2025 :

Pandit Pradeep Mishra on Women Safety: मध्य प्रदेश के सिरोही वाले चर्चित कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके चलते वे विवादों के घेरे में आ गए हैं. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, “लड़कियों के पेट की नाभि ढकी रहेगी, तभी वह सुरक्षित रह सकती हैं क्योंकि आज के समय में पहनावे की वजह से ही अपराध बढ़ रहे हैं.”

प्रदीप मिश्रा का कहना है कि अगर तुलसी के पौधे की जड़ दिखने लगे तो पौधा मर जाता है. ऐसे ही लड़कियों की नाभि भी उनके शरीर की जड़ है. उसे ढककर रखना चाहिए. जितना ढका रहेगा, महिलाएं उतनी सुरक्षित बनी रहेंगी.

गौरतलब है कि पंडित प्रदीप मिश्रा जयपुर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा सुना रहे हैं. कथा के दूसरे दिन, शनिवार (3 मई) को उन्होंने यह बयान दिया.

‘स्त्रियां पुरुषों से कहती हैं गलत नजर मत रखो, उनका पहनावा गलत’- प्रदीप मिश्रा

पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपनी कथा के दौरान कहा कि दुनिया की कोई भी सरकार अपराध रोक नहीं सकती, उसे केवल संस्कार ही रोक पाएंगे. प्रदीप मिश्रा ने चंचला देवी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह हमेशा अपने पति को यही समझाती थीं कि गलत काम मत करो, गलत नजर और गलत विचार मत रखो. आज के जमाने में हर महिला यही सीख दे रही है, लेकिन आज के जमाने में सबसे गलत स्त्रियों का पहनावा है.

‘बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने की जरूरत’- प्रदीप मिश्रा

पंडित प्रदीप मिश्रा ने आगे कहा कि पहले के समय में उम्र की चार अवस्थाएं थीं, लेकिन अब केवल बचपन और बुढ़ापा ही रह गया है. आज कल के बच्चे फोन देख-देखकर जवानी वाले काम अपने बचपन में ही कर ले रहे हैं. इसलिए सीधा बुढ़ापे में पहुंच रहे हैं. मां-बाप को चाहिए कि उन्हें श्रेष्ठ संस्कार दें.

Brother’s Death News: छोटे भाई की मौत के गम में टूट गया बड़ा भाई, हार्ट अटैक से थम गई ज़िंदगी
Digvijaya Singh BJP Praise: विधानसभा में बदला सियासी सुर, बीजेपी की तारीफ पर दिग्विजय बोले—धन्यवाद, जय सिया राम
बंगाल सरकार ने SIR प्रक्रिया पर लगाई ब्रेक, चुनाव आयोग से मांगा दो साल का वक्त
पत्नी से लड़ाई बाद CM को कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कोतवाली में हो रही पूछताछ
भिलाई में नंदिनी रोड पर खड़ी ट्रक में जा घुसा तेज रफ्तार दुपहिया वाहन, सवार दोनों व्यक्ति की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?