CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घर पर कोई नहीं है फांसी लगा…’ युवती ने युवक को खुदकुशी के लिए उकसाया, केस दर्ज

घर पर कोई नहीं है फांसी लगा…’ युवती ने युवक को खुदकुशी के लिए उकसाया, केस दर्ज

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक 21 साल की युवती को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की गई युवती पर आरोप है कि उसने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया. पुलिस ने फोन चैट के आधार पर युवती पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है.

मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 21 साल के साहिल सहदेव ठाकुर को 26 जून को डोंबिवली (पूर्व) के सागाव में वर्चपाड़ा इलाके में अपने घर पर लटका पाया गया था. आरोपी युवती और मृतक युवक एक दूसरे को जानते थे. घटना के दिन, वह युवक घर पर अकेला था क्योंकि उसके माता-पिता धार्मिक यात्रा के लिए शहर से बाहर गए थे.

फोन में मिली चैट

पुलिस अधिकारी ने कहा कि माता-पिता लौटे उन्होंने साहिल को घर पर लटका हुआ पाया और पुलिस को सूचित किया. शुरुआत में आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके. बाद में युवक के परिवार ने उसके मोबाइल फोन की जांच की और एक युवती के साथ व्हाट्सएप चैट की एक श्रृंखला पाई. उसका नंबर डिवाइस में सेव था.

मृतक युवक और युवती के बीच हुई थी बहस

पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक राजनीतिक दल के एक पूर्व पदाधिकारी सोमवार को युवक के परिवार के साथ मानपाड़ा पुलिस स्टेशन आए, जहां उन्होंने सारी चैट दिखाई. पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत से पहले रात 2 बजे से 3.15 बजे के बीच वो और आरोपी युवती फोन पर बहस में लगे हुए थे. मैसेज में युवती ने युवक से कथित तौर पर कहा, ‘घर पर कोई नहीं है, तुम फांसी लगा लो. नई साड़ी का इस्तेमाल मत करो. पुरानी साड़ी का इस्तेमाल करो.’वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीपन शिंदे ने पुष्टि की कि चैट की जांच की गई.चैट की प्रकृति गंभीर थी. उपलब्ध कराए गए डिजिटल साक्ष्य और परिवार की औपचारिक शिकायत के आधार पर, हमने सोमवार को आरोपी युवती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा, भिखारी बन दिल्ली को बनाए रखा अवैध ठिकाना, 2 गिरफ्तार 
यूपी से बाहर भी बढ़ रही जयंत चौधरी की सियासी ताकत, कई राज्यों के नेता RLD में हुए शामिल
अब कागज नहीं ‘MY DEED’ से होगा संपत्ति का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है यह नई व्यवस्था
Chardham Yatra: केदारनाथ यात्रा के दौरान 2 बुजुर्ग यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील
Pushpa 2 Japan Collection: जापान में टॉप-10 तक पहुंची अल्लू अर्जुन की फिल्म, फिर भी RRR-Bahubali 2 से रही पीछे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

Job Fraud in Chhattisgarh
Job Fraud in Chhattisgarh : नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी, वर्दी दिखाकर युवाओं को फंसाया

Job Fraud in Chhattisgarh : पुलिस के मुताबिक…

Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन
Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन

रायपुर में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों के पुलिस…

Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी
Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : बस्तर में नक्सलवाद…

Bangladesh Historic Win  :  ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार जीता टेस्ट मैच
Bangladesh Historic Win  :  ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार जीता टेस्ट मैच

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?